Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

चुनाव आयोग द्वारा आईएएस, आईपीएस के तबादलों पर दायर पीआईएल में फैसला सुरक्षित

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने चुनाव आयोग के आदेशों पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किये गए तमाम आईएएस तथा आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर को रद्द किये जाने हेतु सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर द्वारा दायर पीआईएल पर आज अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने चुनाव आयोग के आदेशों पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किये गए तमाम आईएएस तथा आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर को रद्द किये जाने हेतु सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर द्वारा दायर पीआईएल पर आज अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है।

जस्टिस इम्तियाज़ मुर्तजा और जस्टिस डी के उपाध्याय ने याचीकर्ता के अधिवक्ता अशोक पाण्डेय और चुनाव आयोग के अधिवक्ता मनीष माथुर की बहस सुनने के अपना फैसला सुरक्षित किया।  

याचिका के अनुसार हाल ही में आईएएस कैडर रूल्स तथा आईपीएस कैडर रूल्स में संशोधन करते हुए यह अनिवार्य कर दिया गया कि इन अफसरों के सभी ट्रांसफर केवल सिविल सेवा बोर्ड की संस्तुति पर ही किये जाएंगे। ये ट्रांसफर दो साल की अवधि के बाद ही किये जा सकते हैं और दो साल के पहले किये सभी ट्रांसफर में सम्बंधित अफसर को अपनी बात कहने का अवसर देने के बाद कारण बताते हुए ही ट्रांसफर किये जा सकते हैं।

डॉ. ठाकुर के अनुसार ये नियम चुनाव के समय भी लागू रहते हैं लेकिन हाल में चुनाव आयोग द्वारा इनका पालन किये बिना ही मनमर्जी के और बिना अलग-अलग कारण बताये तमाम अफसरों के ट्रान्सफर के निर्देश जारी कर दिए गए, जिससे आयोग द्वारा अपने अधिकारों के दुरुपयोग की पूर्ण सम्भावना बन जाती है।

अतः उन्होंने इन सभी ट्रांसफर को निरस्त करते हुए नियमों के अनुसार ही ट्रांसफर किये जाने की मांग की है।
 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...