Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

पायनियर, दिल्ली से करीब 35 मीडियाकर्मियों की छंटनी, हड़कंप

ऐसा लगता है जैसे सभी मीडिया मालिकों ने तय कर लिया है कि सब अपने अपने यहां भारी मात्रा में स्टाफ निकाल बाहर करेंगे, वह भी बिना किसी चेतावनी और बिना किसी नोटिस और बिना किसी भुगतान के. टाइम्स आफ इंडिया ने एसेंट बंद किया और कई लोगों को सड़क पर आना पड़ा. आउटलुक ग्रुप ने तीन मैग्जीनें बंद कर दी और सैकड़ों को निकाल बाहर किया. अब ताजी सूचना पायनियर दिल्ली से आ रही है.

ऐसा लगता है जैसे सभी मीडिया मालिकों ने तय कर लिया है कि सब अपने अपने यहां भारी मात्रा में स्टाफ निकाल बाहर करेंगे, वह भी बिना किसी चेतावनी और बिना किसी नोटिस और बिना किसी भुगतान के. टाइम्स आफ इंडिया ने एसेंट बंद किया और कई लोगों को सड़क पर आना पड़ा. आउटलुक ग्रुप ने तीन मैग्जीनें बंद कर दी और सैकड़ों को निकाल बाहर किया. अब ताजी सूचना पायनियर दिल्ली से आ रही है.

बताया जाता है कि यहां करीब 35 पत्रकारों की छंटनी की गई है. इसके पीछे कारण कास्ट कटिंग बताया जा रहा है. छंटनी के शिकार लोगों में असिस्टेंट एडिटर लेवल के भी लोग हैं. प्रबंधन इस बारे में चुप्पी साधे हैं और छंटनी के शिकार लोग भी कुछ नहीं बोल रहे. आउटलुक ग्रुप के छंटनी के शिकार मुंबई वाले कर्मचारी तो तुरंत लेबर कोर्ट गए और स्टे लाकर आउटलुक मैनेजमेंट के मुंह पर करारा तमाचा मारा, लेकिन लगता है दिल्ली वाले लड़ने के बजाय चुप रहना ज्यादा बेहतर मानते हैं. शर्मनाक ये है कि दिल्ली में दर्जन भर से ज्यादा सक्रिय पत्रकार संगठन होंगे लेकिन सभी छंटनी आदि के मसले पर चुप्पी साधे रहते हैं. ऐसा लगता है जैसे ये संगठन सिर्फ बकबक करने के लिए पैदा हुए हों, इनका पत्रकारों के दुख व संकट से दूर-दूर तक का कोई नाता नहीं है.

भड़ास तक अपनी बात आप [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...