Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

प्रसार भारती के 3452 पदों को भरने के लिए मंत्री समूह की मंजूरी

: प्रसार भारती की क्षमता बढ़ाने के लिए विधेयक लाएगी सरकार : केंद्र सरकार प्रसार भारती को निजी न्‍यूज चैनलों से मुकाबला करने में सक्षम बनाने के लिए जल्‍द ही एक विधेयक लाने वाली है. दूसरी तरफ प्रसार भारती में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जा रही है. लोकसभा में प्रसार भारती संसोधन विधेयक को ध्‍वनिमत से मंजूरी दे दी गई. यह विधेयक राज्‍यसभा में पहले ही पारित हो चुका है.

: प्रसार भारती की क्षमता बढ़ाने के लिए विधेयक लाएगी सरकार : केंद्र सरकार प्रसार भारती को निजी न्‍यूज चैनलों से मुकाबला करने में सक्षम बनाने के लिए जल्‍द ही एक विधेयक लाने वाली है. दूसरी तरफ प्रसार भारती में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जा रही है. लोकसभा में प्रसार भारती संसोधन विधेयक को ध्‍वनिमत से मंजूरी दे दी गई. यह विधेयक राज्‍यसभा में पहले ही पारित हो चुका है.

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने लोकसभा में विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि आकाशवाणी और दूरदर्शन में स्‍टाफ की कमी है, इसलिए इन पदों को जल्‍द से जल्‍द भरे जाने की कोशिश की जाएगी. उन्‍होंने कहा कि सरकार प्रसार भारती की क्षमता बढ़ाने, इसका विस्‍तार करने और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए जल्‍द ही विधेयक लाएगी. हम जल्‍द से जल्‍द प्रसार भारती को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं.

इसी विधेयक पर चर्चा करते हुए सूचना एवं प्रसारण राज्‍यमंत्री सीएम जटुआ ने बताया कि प्रसार भारती बोर्ड ने नियुक्ति के नियमों को अंतिम रूप दे दिया है और अब इस पर मंत्रालयों के बीच विचार-विमर्श चल रहा है. इन नियमों को जल्‍द से जल्‍द लागू करने की कोशिश की जाएगी ताकि खाली पदों को भरा जा सके. इस बीच 3452 जरूरी पदों को भरने के लिए मंत्री समूह ने निर्देश दिया है, जिससे प्रसार भारती की सेवाओं में सुधार आएगा.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...