Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

वेतन बोर्ड लागू करने की मांग को लेकर पत्रकारों का प्रदर्शन 28 को

नयी दिल्ली : समाचार पत्र और संवाद समितियों के कर्मचारियों के शीर्ष संगठन ने मजीठिया वेतन बोर्ड की रपट के शीघ्र कार्यान्वयन की मांग को लेकर 28 दिसंबर को देश भर में प्रदर्शन करने का फैसला आज किया। वेतन बोर्ड की सिफारिशों को सरकार ने पिछले महीने अधिसूचित किया था। इस आंदोलन का फैसला कन्फेडरेशन आफ न्यूजपेपर्स एंड न्यूज एजेंसी एम्पलाइज आर्गेनाइजेशन (सीएनएनएईओ) की आज यहां हुई आपात बैठक में किया गया।

नयी दिल्ली : समाचार पत्र और संवाद समितियों के कर्मचारियों के शीर्ष संगठन ने मजीठिया वेतन बोर्ड की रपट के शीघ्र कार्यान्वयन की मांग को लेकर 28 दिसंबर को देश भर में प्रदर्शन करने का फैसला आज किया। वेतन बोर्ड की सिफारिशों को सरकार ने पिछले महीने अधिसूचित किया था। इस आंदोलन का फैसला कन्फेडरेशन आफ न्यूजपेपर्स एंड न्यूज एजेंसी एम्पलाइज आर्गेनाइजेशन (सीएनएनएईओ) की आज यहां हुई आपात बैठक में किया गया।

कन्फेडरेशन के बयान के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन प्रेस एरिया (आईटीओ) में होगा जहां देश के प्रमुख अखबारों के कार्यालय हैं। कन्फेडरेशन का कहना है कि वेतन बोर्ड के कार्यान्वयन के खिलाफ वहीं (प्रेस एरिया) से एक अभियान चलाया जा रहा है। कन्फेडरेशन के महासचिव एम एस यादव ने कहा है कि पत्रकारों व गैर पत्रकारों की वेतनमान संशोधन की मांग के समर्थन तथा मीडिया घरानों द्वारा पत्रकार व गैर पत्रकार कर्मचारियों के उत्पीड़न का विरोध करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों तथा राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन नेताओं को भी प्रेस एरिया में होने वाले विरोध प्रदर्शन में आमंत्रित किया जाएगा। कन्फेडरेशन ने मांग की है कि सरकार को चाहिए कि वह अखबारों के विज्ञापनों की दर में संशोधन करते समय यह शर्त भी रखे कि वे वेतनबोर्ड की अधिसूचित सिफारिशों को बिना और विलंब के लागू करें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...