Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

नैशनल हेराल्ड मामले में राहुल करेंगे कानूनी कार्रवाई

 

राहुल गांधी ने जनता पार्टी के प्रमुख सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ ‘सभी कानूनी कार्रवाई’ करने की धमकी दी है। स्वामी ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन करने वाली कंपनी के अधिग्रहण को लेकर सवाल उठाए थे और उनको एवं सोनिया गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाए कि कम्पनी को कांग्रेस ने 90 करोड़ से ज्यादा का ऋण दिया।
 
राहुल गांधी के कार्यालय ने स्वामी को भेजे संदेश में कहा, ‘‘1 नवम्बर की दोपहर को आपके संवाददाता सम्मेलन की ओर हमारा ध्यान गया है। आपके द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत, निराधार और मानहानिपूर्ण है।’’ इसने कहा, ‘‘आपका संवाददाता सम्मेलन जिन कारणों से बुलाया गया है, उसे कोई भी आसानी से समझ सकता है।’’
 
इसमें कहा गया है, ‘‘आपके तथाकथित संवाददाता सम्मेलन में घोटालों को लेकर जो आरोप लगाए गए उसके खिलाफ सभी कानूनी कार्रवाई करने को हम प्रतिबद्ध हैं। आपको सूचित करते हैं कि आपके संवाददाता सम्मेलन के मकसद एवं गैरजिम्मेदाराना विषयवस्तु के खिलाफ हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।’’ (खबर)
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...