Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

उत्तर प्रदेश

नहीं जुटी भीड़, राहुल की शाहजहांपुर सभा निरस्त

शाहजहांपुर। यूपी में चुनाव की बागडोर संभाले कांग्रेज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सभा के लिए शाहजहापुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी चेतराम व कार्यकर्ता भीड़ तक नहीं जुटा पाए। नतीजन राहुल गांधी की सभा निरस्त कर दी गई। राहुल की सभा निरस्त होने के कारण सुरक्षा के सारे इंतजामात धरे रह गए और कार्यकर्ताओं को मायूस होना पड़ा। हालांकि धौराहरा से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद मंच से लोगों को भाषण देकर लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों से अवगत कराकर प्रत्याशी चेतराम के लिए वोट मांगते रहे। हालांकि इस बीच समर्थकों को यह कहकर फुसलाने की कोशिश भी की गई कि राहुल की जगह फिल्म अभिनेता राजबब्बर आ रहे हैं। जिस पर कुछ लोगों ने शोर मचाते हुए हंगामा भी काटा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आज उस समय शर्मसार होना पड़ा जब दोपहर बाद पता चला कि राहुल गांधी की सभा निरस्त हो गई है। शाहजहापुर के प्रसिद्वि खिरनीबाग रामलीला मैदान में राहुल गांधी की सभा का आयोजन किया गया था। सुरक्षा के लिहाज से मंच को मेनगेट के पास बनाया गया था और दूसरा गेट जनता के लिए रखा गया था। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात थे। भीड़ को तपती धूप से बचाने के लिए शामियाना भी लगाया गया था। और बैठने के लिये कुर्सियो की व्‍यवस्‍था थी कुर्सियो पर बैठने से भीड़ वैसे भी अधिक लगती है और मैदान भी भरा भरा लगता है पहले घोषणा की गई कि राहुल गांधी पूर्वान्ह 11 बजे आ रहे हैं। लेकिन दोपहर तक खाली कुर्सियां सभास्थल का मुंह चिढ़ाती रहीं। जो कुछ कार्यकर्ता थे वह केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद व प्रत्याशी चेतराम के साथ मंच पर ही नजर आते रहे।

इसके बाद मंच से बताया गया कि राहुल गांधी एक बजे आएंगे। लेकिन एक बजे तक भी न भीड़ जुटी और न राहुल गांधी आए। इसी बीच खबरें आने लगीं कि राहुल की सभा निरस्त हो गई है। सभा स्थल में जुटे समर्थकों को जब पता चला कि राहुल गांधी नहीं आ रहे हैं तो उन्होने शोरगुल करना शुरू कर दिया। उन्हें शांत करने के लिए मंच से घोषणा की गयी कि राजबब्बर आ रहे हैं। लेकिन साढ़े तीन बजे तक राजबब्बर भी नहीं आए तो जो थोड़े बहुत समर्थक नारेबाजी के लिए खड़े थे, वह भी खिसक लिए।
 
मैदान में स्थानीय कार्यकर्ताओं व समर्थकों की जगह जितिन प्रसाद के संसदीय क्षेत्र धौरहरा खीरी के कार्यकर्ताओं की ज्यादा संख्या भी चर्चा का विषय रही। इस बीच कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने यह कहते हुए बचाव किया कि सुरक्षा कारणों से सभा निरस्त हुई है। इधर, सिटी मजिस्ट्रेट सीताराम गुप्ता ने पूछे जाने पर बताया कि राहुल गांधी की सभा निरस्त होने का कोई लिखित आदेश उनके पास नहीं आया है। उन्होंने सुरक्षा कारणों से सभा निरस्त होने की बात को भी नकार दिया। उन्होने कहा कि संभवतः लेट होने के कारण सभा निरस्त की गई होगी।

शहजहांपुर से विमलेश गुप्ता की रिपोर्ट। संपर्कः [email protected]
 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...