Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

शादी का प्रलोभन देकर युवक ने किया जर्नलिज्म छात्रा का शारीरिक शोषण

रायपुर(छत्तीसगढ़) में पत्रकारिता की एक छात्रा से बलात्कार का मामला सामने आया है। युवती ने न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस को रिपोर्ट लिखाई है कि शादी करने का प्रलोभन देकर युवक डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

रायपुर(छत्तीसगढ़) में पत्रकारिता की एक छात्रा से बलात्कार का मामला सामने आया है। युवती ने न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस को रिपोर्ट लिखाई है कि शादी करने का प्रलोभन देकर युवक डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

रायपुर के काठाडीह में संचालित कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालव में पत्रकारिता की छात्रा के साथ बलात्कार का मामला सामने आने के बाद माहौल गर्म हो गया है। पुलिस ने बताया कि विवि में छात्रा का पिछले कुछ महीने से विवि में पढ़ऩे वाले साथी छात्र भूपेंद्र् सिंह उर्फ पिंटू (25 वर्ष) से प्रेम संबंध चल रहा था।

छात्रा ने कहा कि पिछले आठ माह से आरोपी छात्र भूपेन्द्र उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। उसने छात्रा के साथ शादी करने का भरोसा दिलाते हुए उसका शोषण किया। बाद में युवक शादी करने की बात से मुकरने लगा। इसके बाद छात्रा ने अपनी आप बीती परिजनों से बताई। 24 मार्च की शाम छात्रा ने न्यू राजेन्द्र नगर थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 493 के तहत जुर्म दर्ज कराया है।

आरोपी ने कुछ माह पहले छात्रा को अपने घर बुलाकर उसके मांग में सिंदूर भर दिया था और कहा था कि हमारी शादी हो गई। पुलिस का कहना है कि अभी भी छात्रा और आरोपी युवक शादी करने को तैयार हैं, लेकिन युवक के परिवार वाले इसको लेकर एतराज जता रहे हैं। शादी से इनकार करने के बाद छात्रा ने पुलिस में जुर्म दर्ज कराया है।

न्यू राजेन्द्र नगर के थाना प्रभारी ने बताया कि पत्रकारिता की छात्रा से शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में जुर्म दर्ज किया गया है। छात्रा के बताए गए पते से आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...