Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

राजेश जेटली हिंदुस्तान में एक्जीक्यूटिव एडिटर (डिजाइन) बने, क्षमा पहुंचीं न्यूज24

अमर उजाला के क्रिएटिव हेड पद से इस्तीफा देने वाले राजेश जेटली ने नई पारी की शुरुआत कर दी है. आज उन्होंने हिन्दुस्तान अखबार में बतौर एक्जीक्यूटिव एडिटर (डिजाइन) के पद पर ज्वाइन कर लिया है. राजेश जेटली ने महीने भर पहले अमर उजाला प्रबंधन को अपने जाने का नोटिस थमा दिया था. तभी से उनके बारे में कयास लगाया जा रहा था कि वे हिंदुस्तान में जा सकते हैं. आज उन्होंने औपचारिक रूप से हिंदुस्तान अखबार में ज्वाइन कर लिया है.

जेटली ने अमर उजाला की डिजायनिंग, नई यूनिटों की लांचिंग, लेआउट, कांपैक्ट की लांचिंग आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वे अमर उजाला के निदेशक रहे स्व. अतुल माहेश्वरी के करीबी लोगों में शुमार किए जाते थे. हाल के दिनों में अमर उजाला की एडिटोरियल टीम में बढ़ी हुई गुटबाजी के कारण अच्छे लोग या तो किनारे होते जा रहे हैं या फिर धीरे धीरे छोड़कर जा रहे हैं. जेटली के भी अमर उजाला छोड़ने का कारण संपादक यशवंत व्यास के व्यवहार से नाराजगी है.

खबर है कि क्षमा त्रिपाठी ने न्यूज़24 चैनल को ज्वाइन कर लिया है. उन्होंने 2010 में दिल्ली विश्विधालय के भीमराव अम्बेडकर कॉलेज से पत्रकारिता कि पढाई पूरी की थी. वह पिछले कई सालों से कई समाचार पत्रों में लिखकर स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहीं थी. बताया जाता है कि उन्होंने न्यूज़24 में बतौर बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर ज्वाइन किया है.
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...