Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए जीरापुर सम्मेलन में कई पत्रकार सम्मानित

राजगढ़ जिले के जीरापुर में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब के प्रदेशाध्यक्ष संतोषकुमार गंगेले ने कहा कि पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माना गया है लेकिन देश के किसी भी कानून में पत्रकारों को विशेष का दर्जा नहीं दिया गया है। उन्होनें कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब का गठन केवल इसलिए किया है की पत्रकारों को विशेष दर्जा मिल सके। इस संगठन में पत्रकार निस्वार्थ भाव से जुड़ें और निशुल्क सदस्यता लें। नवभारत के जिला ब्यूरो प्रमुख गोविंद बड़ोने ने कहा कि आंचलिक स्तर के पत्रकारों को शासन द्वारा केई सहायता प्रदान नहीं की जाती है जबकी वे ही छोटे-छोटे गांवों से समाचार खोजकर लाते हैं जिससे प्रशासन को पता चलता है कि उसकी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं या नहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी तथा विशेष अतिथि कलेक्टर आनन्द शर्मा थे। कार्यक्रम को नपाध्यक्ष दिनेश पुरोहित, पूर्व नपाध्यक्ष गोकरण वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर ने भी संबोधित किया।

उत्कृष्ट और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए नवभारत के गोविंद बड़ोने, दैनिक जागरण के कमल, पत्रिका के भानु ठाकुर, दैनिक भास्कर के सतेन्द्र भारिल्ल, सहारा समय के तनवीर वारसी और ईटीवी के ओम व्यास को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब के संभागीय अध्यक्ष माखन विजयवर्गीय, संभागीय महामंत्री गजराजसिंह मीणा, भोपाल जिलाध्यक्ष दीपक बिड़ला, राष्ट्रीय हिंदी मेल ब्यूरों के गोपाल माहेश्वरी राही, तनवीर वारसी, ओम व्यास, श्रीनाथ दांगी, कमल खस प्रमुख रूप से उपस्थित थे। वहीँ जिले भर से आये पत्रकारों में मुकेश सेन, विनोद शर्मा, अलीमबाबा, गिरिराज किशोर गुप्ता, रामबाबू सक्सेना, पीसी चन्द्रावत, अजय साहू, रमाकांत शर्मा, राजेश भारती, देव नागर, रोशनखत्री, ओम गुप्ता, पंकज शर्मा, मनीष शर्मा, ओम राठोर, शमशेरखान, मोहन गुप्ता, राकेश भानपुरा, अजय टेलर, रामु जमींदार, योगेश भावसार, वसीमखान, राजेश राठौर, बीएल गुर्जर, मनीष राठौर, रवि टेलर, चन्दन सिंगी, शरद भावसार, पवन सोनी, कमलेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि मोजूद थे। कार्यक्रम के आयोजक गणेशशंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष दिनेश जमींदार ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं संचालन राधेश्याम पुरबिया ने किया। कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन हुआ।

Makhan Vijayvargiya
Rajexpress correspondent
Sarangpur Pachore
Mo: 9300010003
Email: [email protected]

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...