Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

बाबा रामदेव पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुक़दमा दर्ज

फतेहपुर(उत्तर प्रदेश)। योग गुरू बाबा रामदेव के खिलाफ चुनाव आयोग के निर्देश पर शनिवार की रात आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया। बिना अनुमति प्रेस कांफ्रेंस करने और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी व केजरीवाल पर निजि टिप्पणी करने को आयोग ने गंभीरता से लिया है। सदर कोतवाली में बाबा रामदेव के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। बाबा रामदेव को फतेहपुर औरखागा तहसील में योग शिविर करने की अनुमति मिली थी, लेकिन उन्होंने बिना प्रशासन की इजाज़त के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शनिवार दोपहर आवास-विकास कालोनी में प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता में रामदेव ने सोनिया गांधी पर निजी टिप्पणी की जो कि आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। जिलानिर्वाचन अधिकारी अभय ने बताया कि किसी पर निजी आरोप लगाना आचार संहिता का उल्लंघन है। इस मामले की जानकारी उन्होंने फौरन चुनाव आयोग को दी। सीडी बनवाकर आयोग को भेज दी गई है। आयोग के निर्देश पर रामदेव पर आचार संहिता उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

फतेहपुर से देवेन्द्र कुमार(रिपोर्टर, भास्कर न्यूज़) की रिपोर्ट। संपर्कः 9415559102
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...