Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

सहारा समय के रिपोर्टर ने जिला पंचायत पीलीभीत के अधिकारी को धमकाया, रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत। जिला पंचायत पीलीभीत के अपर मुख्य अधिकारी(ए.एम.ए.) ने सहारा समय के रिपोर्टर सौरभ सिंह और के न्यूज़ के शिवेन्द्र गौड़ के विरुद्ध गम्भीर धराओं में सदर कोतवाली, पीलीभीत में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पीलीभीत। जिला पंचायत पीलीभीत के अपर मुख्य अधिकारी(ए.एम.ए.) ने सहारा समय के रिपोर्टर सौरभ सिंह और के न्यूज़ के शिवेन्द्र गौड़ के विरुद्ध गम्भीर धराओं में सदर कोतवाली, पीलीभीत में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

                                            ए.एम.ए. द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर

आरोप है कि 16 जनवरी की रात, जिला पंचायत पीलीभीत के अपर मुख्य अधिकारी जी. के. सिंह, जिला पंचायत के गेस्ट के कमरे में सो रहे थे। तभी रात 11:45 बजे के करीब सहारा समय के रिर्पोटर सौरभ सिंह व के न्यूज के रिर्पोटर शिवेन्द्र गौड़ दीवार कूदकर गेस्ट हाउस में दाखिल हो गये। उन्होनें कमरा खुलवाया और कमरा खुलते ही ए.एम.ए. के कमरे की तलाशी लेने लगे। वे कहने लगे तुम लोग हम पत्रकारों को लिफ्ट नहीं देते हो, हमे पैसा भी नहीं देते हो, और तुम(ए.एम.ए.) व पी.डी. यहां लड़किया लाते हो इसलिए हम यहां तलाशी लेने आए हैं।

तलाशी लेने पर जब कोई लड़की नही़ मिली तो सौरभ सिंह व शिवेन्द्र गौड गन्दी-गन्दी गालियां देने लगे और घर में रखी सोने की चेन भी ले गये। उन्होने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। घबराये ए.एम.ए. ने सुबह पुलिस को तहरीर दी और जान माल का खतरा बताया ए.एम.ए. पत्रकारों की इस रेड से काफी भयभीत है। ए.एम.ए. की तहरीर पर दोनो पत्रकारो के खिलाफ गम्भीर धराओ में मुकदमा दर्ज किया है और दोनो पत्रकार घटने के बाद से फरार बताये जा रहे है। गौरतलब है इससे पहले भी ये पत्रकार कई व्यापारियों के घर अपनी लाइेसेंसी रिवाल्वर से दबंगई दिखा चुके हैं, लेकिन पत्रकार होने के नाते पुलिस ने शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की। अब जब यह दबंग पत्रकार जिले के अधिकारियो के पीछे पड़े तो पुलिस ने यह रिर्पोट दर्ज की है यह घटना पूरे पीलीभीत में चर्चा का विषय बनी हुई है और सभी ने पत्रकारों की इस हरकत को गलत बताया है।

 

भड़ास4मीडिया को भेजा गया ईमेल।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...