ढेर सारे पत्रकारनुमा अफसरों की भर्ती और कामकाज करने वाले कार्यकर्ताओं की कमी जैसी विसंगतियों से जूझ रहे राज्यसभा टीवी को 22 नवंबर से लांच करने की तैयारी है. इसी दिन से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है. यह चैनल भी लोकसभा टीवी की तरह चौबीसों घंटा का होगा. फिलहाल यह चैनल टेस्ट रन पर है.






