Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

आरटीआई में हुआ खुलासा, राजनैतिक दलों को लगभग मुफ्त में मिले सरकारी आवास

राज्य संपत्ति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आरटीआई कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर को प्रेषित सूचना से साफ़ जाहिर होता है कि राज्य सरकार ने राजनैतिक दलों को लगभग मुफ्त में सरकारी आवास आवंटित किये हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार 7, माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस कार्यालय को जल कर सहित प्रति माह मात्र 2428 रुपये का किराया देना पड़ता है। 19ए, विक्रमादित्य मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी दफ्तर का किराया 2425 प्रति माह है जबकि 6ए, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित समाजवादी युवजन सभा कार्यालय का मासिक किराया 2525 है।

38डी, मेजर बैंक्स रोड स्थित जनता दल कार्यालय का मासिक किराया 2026 रुपये, विधान सभा मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी दफ्तर का किराया 4849 रुपये, 9बी त्रिलोकी नाथ रोड स्थित लोक दल कार्यालय का किराया 2046 और विधान सभा मार्ग स्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी दफ्तर का मासिक किराया 2008 रुपये प्रति माह है। यहाँ तक कि विलुप्त हो चुकी लोकतान्त्रिक कांग्रेस पार्टी का आवंटन निरस्त होने के बाद भी विधान सभा के निकट एक सरकारी भवन पर कब्जा है, जिसका किराया 2425 रुपये प्रति माह है।

इनके विपरीत लखनऊ के इन प्राइम लोकेशन्स में एक छोटे से 2 बेड रूम फ्लैट को किराया 10-15 हजार रुपए से कम नहीं है, जबकि 2000 वर्ग फीट के एक छोटे स्वतंत्र आवास का किराया एक लाख रुपये प्रति माह से ऊपर होता है।
 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...