Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

एस1 न्यूज चैनल पूरी तरह बंद, लाखों रुपये की सेलरी पी गए दीक्षित

एक जमाने में एस1 न्यूज चैनल की तूती बोलती थी. बिल्डर विजय दीक्षित जब रीयल स्टेट के धंधे को चमकाने और अपनी हनक बनाने के लिए मीडिया में आए तो एस1 न्यूज चैनल लांच कराया. धूमधाम से लांच किए गए इस न्यूज चैनल ने देखते ही देखते अपार लोकप्रियता व टीआरपी हासिल कर ली. पर बाद में यह चैनल पतन की ओर बढ़ने लगा और अब यह पूरी तरह बंद हो गया है. इस चैनल के चलने के दौरान ही विजय दीक्षित जेल यात्रा भी कर आए. मीडिया के नाम पर उन्हें फायदा जो हुआ हो सो हुआ हो लेकिन उनका नुकसान भी बहुत हुआ. कई अफसरों नेताओं ने खिलाफ खबर दिखाए जाने के कारण विजय दीक्षित को जानी दुश्मन मान लिया और इसी तरह की एक जानी दुश्मनी के कारण विजय दीक्षित तिहाड़ जेल हो आए.

ताजी सूचना है कि इस चैनल की आखिरी सांस भी छूट गई है. दर्जनों लोग बेरोजगार हो चुके हैं. चैनल हेड राजीव शर्मा समेत दर्जनों पत्रकार सड़क पर हैं. इन लोगों के सेलरी के लाखों रुपये विजय दीक्षित ने दबा रखे हैं. विजय दीक्षित ने बिना किसी को सूचना दिए एस1 न्यूज चैनल को बंद कर दिया इससे कर्मी कहीं के नहीं रहे. एस1 में कार्यरत रहे कई कर्मियों की हालत इन दिनों बेहद खराब है. इनके पास रहने खाने तक के पैसे नहीं हैं. ऐसे सभी लोग विजय दीक्षित के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. इस बाबत एक बैठक एस1 कर्मियों की एक गुप्त स्थान पर हुई है. ये लोग जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन से लेकर अंबिका सोनी से मिलने व ज्ञापन देने का भी मन बना चुके हैं. साथ ही विजय दीक्षित के खिलाफ पुलिस व श्रम विभाग में केस दर्ज कराने की तैयारी कर ली है. इन लोगों का कहना है कि विजय दीक्षित ने पिछले साल के सितंबर महीने से सेलरी नहीं दी है और बिना बताए व बिना हिसाब किए चैनल को बंद कर सभी को सड़क पर ला दिया है. ऐसे बदमाश मालिक के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी और इन्हें एक बार फिर जेल भिजवाने की तैयारी की जाएगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...