Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

सचिन को छापने-दिखाने में कारोबारी फायदा है, साएनआर राव को कौन जानता है

श्रीगंगानगर। सदियों से दुनिया की तरक्की में योगदान दे रहा विज्ञान आज क्रिकेट के सामने बौना हो गया है। ऐसे भी कह सकते हैं कि मीडिया ने विज्ञान को क्रिकेट से हरवा दिया है। आज मीडिया क्रिकेट को विज्ञान की तुलना में अधिक महत्व दे रहा है। उस विज्ञान की उपेक्षा की जा रही है जिसका तरक्की में सबसे अधिक योगदान होता है। मीडिया के  वर्तमान आधुनिक स्वरूप में भी विज्ञान का योगदान है ना कि क्रिकेट का। वैज्ञानिक सीएनआर राव और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया। लेकिन मीडिया ने जिस प्रकार से सचिन को प्रमुखता दी उससे तो ऐसे लगता है जैसे श्री राव का उनके सामने कोई अस्तित्व ही नहीं है। श्री राव की तुलना में सचिन की ये बड़ी-बड़ी फोटो। खबरों में उनसे बड़े अक्षरों में नाम। अखबारों में भी श्री राव से पहले सचिन का नाम लिखा गया मानो सचिन के सामने वे तो कुछ हैं ही नहीं।

एक क्रिकेटर को वैज्ञानिक की तुलना में इतनी अहमियत! जितना श्री राव को विज्ञान का अनुभव होगा उतनी उम्र होगी सचिन की। दो चार साल आगे पीछे से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। ऐसे में कौन चाहेगा वैज्ञानिक बन देश और विज्ञान की सेवा करना। सब के सब क्रिकेटर बनना पसंद करेंगे। तब कैसे कौन करेगा खोज? कैसे होंगे अनुसंधान? कैसे आगे बढ़ेगा विज्ञान? कैसे और कौन करेगा सृजन? सब का सब रुक जाएगा जहां है वहीं। जड़ हो जाएगा विकास का काम, साथ में विज्ञान। जिस देश का राष्ट्रपति वैज्ञानिक रह चुका हो। उस देश के मीडिया में विज्ञान की एक खेल के सामने इतनी तौहीन! वह भी उस खेल के सामने जिसे पूरी दुनिया के देश खेलते तक नहीं। जबकि विज्ञान तो दुनिया के हर कौने में है। विज्ञान के बिना तो कुछ भी संभव नहीं। विज्ञान और वैज्ञानिक तो पुरातन है और क्रिकेट और क्रिकेटर कल के। कैसी विडम्बना है कि मीडिया विज्ञान, वैज्ञानिक और उनकी उपलब्धियों को क्रिकेट से छोटा मान रहे हैं।

आज देश का महान वैज्ञानिक उस खिलाड़ी के सामने मीडिया में छोटा हो गया जिसका समाज, देश और दुनिया के लिए ऐसा कोई योगदान नहीं जिसे ज़माना, धरती रहने तक याद रख सके। कोई खिलाड़ी उस खेल के लिए  महान हो सकता है। उसके समर्थक उसे भगवान भी कहें तो किसी को क्या आपत्ति है, लेकिन वह किसी भी सूरत में वैज्ञानिक से बड़ा नहीं हो सकता। क्योंकि वैज्ञानिक की खोज अनंत काल तक दुनिया को रास्ता दिखती है। नई खोज आगे बढ़ाने के लिए काम आती है। जबकि एक क्रिकेट खिलाड़ी के रिकॉर्ड किस के काम आएंगे! वे केवल कागजों में रहेंगे। अधिक से अधिक उस समय उनका जिक्र हो जाएगा जब कोई उसकी बराबरी करेगा या आगे निकलेगा। वे किसी खिलाड़ी के लिए तो प्रेरणा हो सकते हैं पूरी दुनिया के लिए नहीं। जबकि विज्ञान, वैज्ञानिक और उसके अनुसन्धानों से इंसान, समाज, देश और दुनिया पता नहीं कहां से कहां तक ले जाने की प्रेरणा तो देते हैं। विकास के नए-नए मार्ग उपलब्ध करवाते हैं। इसके बावजूद पता नहीं मीडिया को क्या हो गया जिसने विज्ञान, वैज्ञानिक की तुलना में क्रिकेट और क्रिकेटर को कवरेज में इतनी अधिक प्रमुखता दी। शायद उसका कारोबारी फायदा विज्ञान, वैज्ञानिक और श्री राव की बजाए क्रिकेट, क्रिकेटर और सचिन को प्रमुखता देने मे अधिक था। आज कथावाचक राधा कृष्ण शास्त्री की कही एक बात याद आ गई….उन्होने गंगानगर में कथा के दौरान कहा था, परिवारों में दो-दो बच्चे ही हुए तो फिर संत, वैज्ञानिक और सैनिक कहां से आएंगे? बेशक उन्होने यह बात किसी और संदर्भ में कही थी लेकिन बात बहुत सटीक है। समाज, देश और मीडिया में क्रिकेटर को वैज्ञानिक की तुलना में इतना अधिक महत्व मिलेगा तो फिर कोई क्यों बनेगा वैज्ञानिक।

लेखक गोविंद गोयल राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार हैं, उनसे संपर्क ईमेल [email protected] द्वारा किया जा सकता है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...