Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

सैफई महोत्सव पर सलमान-माधुरी की बेढ़ंगी सफाई

सैफई महोत्सव में हुई आलोचना के बाद सलमान-माधुरी नें सफाई दी है के, हम तो चैरिटी के लिए नाचते है। उन्होनें चैरिटी के लिए २५ लाख रु भी दिए। पर, हे सलमान! जिस सैफई के रहनुमा खुद मुलायम हैं उसे आप चैरिटी करें, ये कुछ हजम नहीं होता। फिर माधुरी सब्सिडी के नाम पर डेढ़ इश्कियां के लिए पूरे डेढ़ करोड़ रुपए ले उड़ीं, ये कैसी चैरिटी? क्या उत्तर प्रदेश में डेढ़ इश्कियां, बुलेट राजा के पहले या बाद में कोई फ़िल्म रिलीज नहीं हुई.

सैफई महोत्सव में हुई आलोचना के बाद सलमान-माधुरी नें सफाई दी है के, हम तो चैरिटी के लिए नाचते है। उन्होनें चैरिटी के लिए २५ लाख रु भी दिए। पर, हे सलमान! जिस सैफई के रहनुमा खुद मुलायम हैं उसे आप चैरिटी करें, ये कुछ हजम नहीं होता। फिर माधुरी सब्सिडी के नाम पर डेढ़ इश्कियां के लिए पूरे डेढ़ करोड़ रुपए ले उड़ीं, ये कैसी चैरिटी? क्या उत्तर प्रदेश में डेढ़ इश्कियां, बुलेट राजा के पहले या बाद में कोई फ़िल्म रिलीज नहीं हुई.

भाई लोग अगर चैरिटी ही करनी है तो उसके लिए सैफई आकर नाच-गाना करने की क्या जरुरत है। मुम्बई में तमाम स्लम इलाकों में, महाराष्ट्र के पिछड़े क्षेत्रों में भी तो चैरिटी की जा सकती थी। उन लोगों के परिजनों को भी चैरिटी दी जा सकती थी जिन्हें आपने गाडी कुचल डाला। आप उन जंगलों के प्राणियों के लिए भी चैरिटी कर सकते थे जहां आप शिकार कर रहे थे.

वैसे तो आप लोगों को सफाई देने की क्या जरुरत थी, आपका तो काम ही पैसे लेकर नाच-नौटंकी करने का है चाहे वो मुलायम कराएं, चाहे काला कौआ सो आपने किया। शर्म तो उन लोगों को आनी चाहिए जो सपने देख रहे है भारत का प्रधानमंत्री बनने के और काम कर रहे इतने बचकाने। एक भाई मीडिया वालों को जेल भेजने की धमकी देता है। मुख्यमन्त्री बेटा निरंकुश तानाशाह की तरह बलात्कारी मंत्री का बचाव करता है, उस पर  केस वापस लेने की पहल करता है। काका-ताऊ घर में अपहरित और बलात्कृत लड़की रखने वाले विधायक को क्लीनचिट देता है। हे भगवान! ये अपने आपको आपका वंशज कहलाने वालों का ही शासन है या आपने ही उन्हें शिशुपाल और जरासंध बनने का लाइसेंस दे डाला है.

इतिहास गवाह है कि सत्ता को अपनी बपौती मानने वालों का हश्र कैसा हुआ है। फिर भी सपाई उसी रास्ते पर चल रहे है। आप ही आओ गिरधारी, गारंटी नहीं है कि आप से भी समझेंगे लेकिन प्रयास तो आप भी कर ही लीजिये।

लेखक से [email protected] के जरिए सम्पर्क किया जा सकता है।
 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...