Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अमर उजाला के इस साथी पत्रकार को सलाम

लखनऊ। लोक सभा चुनाव में जहां पेड न्यूज़ के किस्सों की भरमार हैं और मीडिया पर तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं वहीं अमर उजाला के एक साथी पत्रकार की ईमानदारी प्रशंसा योग्य है। वाक़या समाजवादी पार्टी के कैसरबाग कार्यालय पर शनिवार को हुयी एक बैठक का है। कवरेज के लिए वहां ‘अमर उजाला’ का संवाददाता भी पहुंचा। संवाददाता ने जब बैठक के विषय में कुछ और जानकारी चाही तो मीडिया प्रभारी ने बताया कि इसके लिए उसको लोकसभा प्रत्याशी प्रो. अभिषेक मिश्र के चुनाव कार्यालय चलना पड़ेगा। इसके बाद वो मीडिया प्रभारी अमर उजाला संवाददाता को चुनाव कार्यालय पर ले गया जहां एक छोटे  कमरे में सपा के ही एक दूसरे नेता ने हजार के नोटों की गड्डी निकाली और संवाददाता की ओर बढ़ा दी।

भौचक संवाददाता ने इसकी वजह पूछी तो मीडिया प्रभारी ने कहा प्रो. अभिषेक मिश्र ने आपको देने के लिए कहा है। आपसे आग्रह है कि खबरों को थोड़ा समझ लिया कीजिए। संवाददाता ने जब इस हरकत पर नाराजगी जताई तो रुपये देने वाले नेता ने कहा कि आप दिन भर दौड़ते हैं, पेट्रोल का खर्चा समझकर रख लीजिये।
 
इस
पर संवाददाता ने जवाब दिया कि पेट्रोल के खर्चे का भुगतान तो हमारी कंपनी कर देती है। हमें इस मेहरबानी की जरूरत नहीं है। इतना कह कर संवाददाता वहां से उठकर चला आया। माई सिटी के पहले पेज पर प्रकाशित हुई इस खबर को पढ़ने के बाद सियासी हलकों में हलचल मच गई है। हालांकि, सपा ने अभी तक इस मामले पर कोई सफाई नहीं दी है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...