सारदा मीडिया समूह के उपाध्यक्ष सोमनाथ दत्ता को जमानत मिलने के कुछ दिन बाद ही सारदा चिट फंड घोटाले में जालसाजी से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। हुगली जिले के श्रीरामपुर थाना की पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया गया। सारदा चिट फंट घोटाले के सिलसिले में उनके खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है।
दत्ता को पिछले साल विधाननगर पुलिस आयुक्तालय के कर्मियों ने सारदा चिटफंट घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। कुछ दिन पहले ही उन्हें उस मामले में जमानत मिली थी।






