Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

काबुल में स्वीडिश पत्रकार की गोली मार कर हत्या

काबुल 11 मार्च। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज सुबह एक रेंस्तरां के बाहर खड़े स्वीडन के पत्रकार की अज्ञात बंदूकधारी ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। स्वीडन दूतावास ने उसकी पहचान नील्स हार्नर, 52, के रूप में की है। नील्स स्वीडिश रेडियों के दक्षिणी एशिया के कॉरेसपॉन्डेन्ट थे, वे अभी हाल ही में काबुल आए थे। नील्स ब्रिटिश एंव स्वीडन का नागरिक थे।

काबुल 11 मार्च। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज सुबह एक रेंस्तरां के बाहर खड़े स्वीडन के पत्रकार की अज्ञात बंदूकधारी ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। स्वीडन दूतावास ने उसकी पहचान नील्स हार्नर, 52, के रूप में की है। नील्स स्वीडिश रेडियों के दक्षिणी एशिया के कॉरेसपॉन्डेन्ट थे, वे अभी हाल ही में काबुल आए थे। नील्स ब्रिटिश एंव स्वीडन का नागरिक थे।

स्वीडिश रेडियो महानिदेशक सिल्ला बेंकों ने बताया नील्स बहुत ही काबिल और अनुभवी  पत्रकार  थे। उनके साथ आज जों कुछ हुआ वह दुर्भाग्य पूर्ण है। यह स्वीडिश रेडियों निगम के इतिहास की सबसे दुखद घटना है। काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता हश्मतुल्लाह स्तानेकजई ने बताया कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली लगने के बाद इस पत्रकार को एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

रेस्तरां के बाहर खड़े एक गार्ड ने बताया कि यह पत्रकार इस रेस्तरां के बाहर अपने ड्राइवर और एक दुभाषिए के साथ खड़ा था और इसी दौरान पश्चिमी वेशभूषा में उसके पास एक व्यक्ति आया और बहुत ही नजदीक से उसे गोली मार दी। उधर पुलिस प्रमुख कर्नल नजीबुल्लाह शमसोर ने बताया कि इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इस बीच तालिबान के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में उनके संगठन का हाथ नहीं है और इस मामले की जांच कराई जा रही है।

घटना ने एक बार फिर अफगानिस्तान में काम कर रहे विदेशी पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...