Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मीडिया घरानों पर आतंकी हमला करने की तैयारी में हैं तालिबानी

पाकिस्तान का आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान वहां के सभी मीडिया समूहों को निशाना बनाने की योजना बना रहा है। चिंता की बात ये है कि पाकिस्तान में काम कर रहे विदेशी मीडिया समूह के दफ्तर भी आतंकियों के निशाने पर होंगे। ख़बर है कि मानवाधिकार कार्यकर्ता मलाला युसूफजई पर हमले के बाद उसे मीडिया कवरेज दिए जाने से आतंकी संगठन खासा नाराज है।

पाकिस्तान का आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान वहां के सभी मीडिया समूहों को निशाना बनाने की योजना बना रहा है। चिंता की बात ये है कि पाकिस्तान में काम कर रहे विदेशी मीडिया समूह के दफ्तर भी आतंकियों के निशाने पर होंगे। ख़बर है कि मानवाधिकार कार्यकर्ता मलाला युसूफजई पर हमले के बाद उसे मीडिया कवरेज दिए जाने से आतंकी संगठन खासा नाराज है।

गौरतलब है कि पिछले मंगलवार को तालिबानियों ने 14 वर्षीय छात्रा मलाला यूसुफजई को गोली मारकर घायल कर दिया था। मलाला ने करीब दो साल पहले अपनी एक रचना में तालिबानी आतंकवाद और उसके खौफ़ के खिलाफ़ आवाज उठाई थी। आतंकियों की इस हरकत की दुनिया भर के अखबारों एवं टीवी चैनलों ने तीखी आलोचना की। उधर, अस्पताल में भर्ती मलाला की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। 
 
पाकिस्तानी तालिबान के सरगना हकीमुल्लाह मेहसूद ने देश के विभिन्न शहरों में मौजूद अपने मातहतों को विशेष निर्देश जारी कर मीडिया समूहों को निशाना बनाने को कहा है। बीबीसी उर्दू की रिपोर्ट में इस बात जानकारी दी गयी है। पाक गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मेहसूद और उसके सहायक नदीम अब्बास के बीच फोन पर हुई बातचीत में खुफिया एजेंसियों को यह बात पता चली। 
 
पाक खुफिया सूत्रों ने तालिबानी सरगना के उस फोन को रिकॉर्ड करने का दावा किया है जिसमें वो नदीम अब्बास को मीडिया समूहों पर हमला करने के निर्देश दे रहा था। मेहसूद ने कराची, लाहौर, रावलपिंडी, इस्लामाबाद और अन्य शहरों में स्थित मीडिया समूहों के कार्यालयों को निशाना बनाने को कहा। मीडिया समूह एवं ऐसे मीडियाकर्मी जो इस हमले की निंदा कर रहे थे, तालिबान के सीधे निशाने पर होंगे। तालिबानी आतंकी कई देशों में फैले हैं और डर है कि कहीं ये हमले पाकिस्तान के बाहर भी न होने लगें।
 
पाक गृह मंत्रालय ने वहां के मीडिया समूहों के कार्यालयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को उस क्षेत्र में  अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने के आदेश दिए गए हैं जहां मीडिया के दफ्तर हैं। अधिकारियों ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो अर्द्धसैनिक बल की भी मदद ली जाएगी। 
 
इस्लामाबाद के मुख्य कमिश्नर एवं चार प्रांतों के मुख्य सचिवों को मीडिया समूहों के प्रमुखों से मुलाकात कर उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करने को कहा गया है। इतना ही नहीं, मंत्रालय ने उन धार्मिक विद्वानों और नेताओं को भी अलर्ट रहने को कहा है, जिन्होंने हमले के बाद तालिबान की निंदा की थी। उधर, पाकिस्तान के कई शहरों में तालिबानी हमले के खिलाफ लोगों के विरोध प्रदर्शन की भी खबरें है।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...