Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

दिल्ली के 9 और मंबई के 12 दर्शक तय कर देते हैं चैनलों की किस्मत!

: अब ब्लूमबर्ग टीवी ने भी टैम के खिलाफ मोर्चा खोला : पहले एनडीटीवी ने टैम रेटिंग के खिलाफ मुकदमा किया. अब अंग्रेजी बिजनेस चैनल ब्लुमबर्ग टीवी ने भी टैम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इस चैनल का कहना है कि टैम रेटिंग का सिस्टम और सैंपल साइज सही नहीं है. चैनल के प्रेसिडेंट श्री राम किलांबी ने टैम मैजरमेंट पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि टैम मुंबई जैसे शहरों में केवल 12 दर्शकों को ही सैंपल साइज बनाकर डाटा दे रहा है, क्या केवल 12 लोग ही मुंबई जैसे महानगर में एक चैनल का सैंपल साइज हो सकते हैं?

चैनल कितने लोगों को दिख रहा है और उसकी वास्तविक रेटिंग क्या है, इसमें एक बड़ा गेप है. हमने टैम डाटा को गहराई से अध्ययन किया तो दिल्ली में केवल 9 लोग और मुंबई में केवल 12 लोगों को सैंपल साइज बनाया गया था. इतना छोटा सैंपल साइज जीईसी (जनरल इंटरटेनमेंट चैनल) के लिए तो सही हो सकता है, लेकिन बिजनेस चैनल के लिए नहीं. इस ट्रैंड से नीस अंग्रेजी बिजनेस चैनल को घाटा हो रहा है. किलांबी और उनकी टीम ने टैम को अपनी रेटिंग प्रोसेस में बदलाव को सुझाव देते हुए कहा है कि टैम को अपने रिपोर्टिंग प्रोसेस और नीस चैनल की रेटिंग सिस्टम को बदलना होगा. उन्होंने कहा टैम की जो मौजूदा रेटिंग पद्धति है उस पर हमारे रेपुटेशन और बिजनेस दोनों को नुकसान हो रहा है.

हाल ही में एनडीटीवी, प्रसार भारती ने टैम रेटिंग से मिलने वाले आंकड़ों पर सवाल उठाया था. ‘एनडीटीवी’ ने ‘नीलसन’ कंपनी के खिलाफ उसके गलत रेटिंग के लिए, न्यूयॉर्क स्टेट कोर्ट में मुकदमा दायर करके 26 जुलाई, 2012 को कम से कम 1.3 बिलियन यूएस डॉलर के हर्जाने की मांग की थी. इसमें अन्य मुद्दों के अलावा कानूनी फीस भी शामिल है. एनडीटीवी ने अपनी शिकायत में कहा था कि इनके गलत रेटिंग की वजह से ‘एनडीटीवी’ को काफी नुकसान हुआ है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...