Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

तहलका पीड़िता का आरोप, ईमेल के ज़रिए किया जा रहा बदनाम

तहलका पत्रिका के संपादक तरुण तेजपाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार ने गोवा पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता का कहना है कि ईमेलों के माध्यम से उसकी पहचान उजागर करने और उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद गोवा पुलिस की एक टीम ने मुंबई जा कर पीड़िता के बयान लिए।

तहलका पत्रिका के संपादक तरुण तेजपाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार ने गोवा पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता का कहना है कि ईमेलों के माध्यम से उसकी पहचान उजागर करने और उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद गोवा पुलिस की एक टीम ने मुंबई जा कर पीड़िता के बयान लिए।

पीड़िता ने कहा कि तहलका के सर्वर में मौजूद तस्वीरों को उसकी सहमति के बिना अवैध तरीके से मीडिया के वरिष्ठ लोगों समेत समाज के कई सदस्यों को ईमेल से भेजा दिया गया है। उसने कहा कि मेरे रूप, मेरे हावभाव और मेरी शिकायत की सच्चाई के बारे में कई दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियों के साथ इस ईमेल को पूरी तरह संदर्भ से काट कर दिखाया जा रहा है।

पीड़िता का कहना है कि ईमेल में, घटना के अगले दिन तरुण तेजपाल के साथ उसके कुछ फोटोग्राफ्स हैं, जिन्हे दिखा कर यह बताने का प्रयास किया जा रहा है उसके के हावभाव बिल्कुल सामान्य थे। पीड़िता ने बताया कि उसे हॉलीवुड के एक अभिनेता की मेहमान-नवाज़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, वो हिम्मत रखते हुए बस अपना काम कर रही थी लेकिन अब इसका ग़लत मतलब निकाला जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि ईमेल कई लोगों के पास से होता हुआ पिछले बुधवार पीड़िता की मां के पास पहुंचा। गोवा पुलिस ने ईमेल की एक कॉपी उसके स्त्रोत की पहचान करने के लिए ले ली है।                    

                                         

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...