मिहिजाम।। देश में पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं इसको लेकर आए दिन नए-नए मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला मिहिजाम नगर पंचायत क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक नेता ने अपनी खबर अखबार में छपवाने के लिए एक पत्रकार को धमकी दे डाली। इस कद्दावर नेता ने अपनी खबर छपवाने के चक्कर मे पत्रकार से कहा कि, अगर मेरी न्यूज नहीं छापोगे तो हम तुम्हें अखबार से ही निकलवा देंगे। हमारी पहुंच रांची तक है। सोच लो तुम तो मुझे पहचानते हो, वैसे किसी से मुंह बंधवाकर भी हम तुम्हें पिटवा सकते हैं। कई प्रकार की धमकियों से उक्त पत्रकार गहरे सदमे मे दिख रहे हैं।
पत्रकार का कहना है कि स्वार्थी किस्म के उक्त नेता सिर्फ अपनी खबर छपवाने के लिए ही परेशान रहते हैं। जन कल्याण से उनका कोई सरोकार नहीं है। अगर खबर छप जाती है तो बाजार मे खबर भंजाकर उक्त नेता जी जान से वसूली करने मे जुट जाते हैं और मनमानी करते हैं। मिहिजाम की भोली भाली जनता को अब ऐसे नेताओं को पहचान कर उन्हें बहिष्कार करने की जरूरत है। वर्तमान सरकार मे मात्र दो चार नेताओं की भागीदारी से जब उक्त नेता एक पत्रकार को इस प्रकार से परेशान कर सकता है तो उक्त नेता की पार्टी सरकार मे पूर्ण बहुमत के साथ आ जाये तो मिहिजाम मे किसी को चलना फिराना भी मुश्किल कर देंगे। लोगों को प्यास भी लगेगी या फिर छींक आयेगी तो क्या इनसे अनुमिति लेनी होगी?
ओम प्रकाश शर्मा
CONTACT-09932330769