Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

टीवी24 कानपुर के पत्रकार ने लिखा पत्र, अब इकबाल अहलूवालिया के जवाब का इंतजार

सेवा में, इकबाल सिंह अहलुवालिया,  चेयरमैन टीवी24 नेशनल न्यूज चैनल, चंडीगढ़ – पंजाब, विषय: कानपुर में चैनल के नाम पर घूम रहे फर्जी पत्रकारों के ऊपर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में। महोदय, आपको अवगत करना चाहता हूँ कि कानपुर में कुछ लोग टीवी 24 न्यूज चैनल की फर्जी आईडी लेकर घूम रहे हैं और अपने आप को ब्यूरो चीफ बताकर कानपुर में लगातार धन उगाही कर चैनल को बदनाम कर रहे हैं.

सेवा में, इकबाल सिंह अहलुवालिया,  चेयरमैन टीवी24 नेशनल न्यूज चैनल, चंडीगढ़ – पंजाब, विषय: कानपुर में चैनल के नाम पर घूम रहे फर्जी पत्रकारों के ऊपर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में। महोदय, आपको अवगत करना चाहता हूँ कि कानपुर में कुछ लोग टीवी 24 न्यूज चैनल की फर्जी आईडी लेकर घूम रहे हैं और अपने आप को ब्यूरो चीफ बताकर कानपुर में लगातार धन उगाही कर चैनल को बदनाम कर रहे हैं.

मैं आपके चैनल का एक कर्मठ पत्रकार हूँ और आपके चैनल के लिए कानपुर से समाचार कवरेज करता हूँ. मैंने कई बार चैनल को इस बारे में चैनल के डेस्क न० 09803003106, 09803003110 पर सूचना दी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही सुनिश्चित नहीं करायी गयी है.

इन फर्जी पत्रकारों ने कानपुर में अपनी अच्छी पकड़ बना ली है. अगर मैं कहीं भी समाचार कवरेज करने जाता हूँ तो यहां के कुछ पत्रकार चोर डग्गेबज कहकर हमारा मजाक उड़ाते हैं और भद्दी भद्दी गालियां भी देते हैं. ऐसे में यदि इन फर्जी पत्रकारों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो ये कानपुर में चैनल को बदनाम कर देंगे और हमारा यहां रिपोर्टिंग करना भी दुश्वार कर देंगे.

ऐसी स्थिति में आपसे विनम्र अनुरोध है कि इन फर्जी पत्रकारों की धरपकड़ के लिए जिलाधिकारी कानपुर नगर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए अपने स्तर से पत्राचार करने की कृपा करें. साथ ही कानपुर में वर्तमान समय में अपने चैनल के लिए समाचार कवरेज करने वालों की सूची भी उपलब्ध करने की कृपा करें.

आपसे यह भी अनुरोध है कि सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित पत्र एवं सूची की प्रतिलिपि हमें भी उपलब्ध करने की कृपा करें ताकि हम भी अधिकारियों के समक्ष सत्यता प्रमाणित कर चैनल को बदनाम कर रहे फर्जी पत्रकारों का पर्दाफाश कर सकें.

धन्यवाद

भवदीय

शैलेश शर्मा   

कानपुर नगर

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...