Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

यूपी न्यूज के ब्यूरो चीफ आशीष सिंह राणा का इस्तीफा, प्रदीप गंगल एमएच1 के ग्रुप सीईओ व डायरेक्टर बने

यूपी बेस्ड रीजनल न्यूज चैनल यूपी न्यूज़ से सूचना है कि इसके यूपी ब्यूरो चीफ आशीष सिंह राणा ने इस्तीफ़ा दे दिया है. इस्तीफे का असल कारण क्या है, यह अभी स्पस्ट नहीं हो पाया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि चैनल की माली हालात ठीक नहीं है और लोगों पर उगाही करने का जबरदस्त दबाव है. यूपी न्यूज मैनेजमेंट ने यूपी की कमान संवाददाता के रूप में कार्यरत रहे अभिनव पाण्डेय को सौंप दी है. बताया यह भी जा रहा है कि चैनल का पूरा फोकस सिर्फ विधानसभा और एनेक्सी भवन है.

यूपी बेस्ड रीजनल न्यूज चैनल यूपी न्यूज़ से सूचना है कि इसके यूपी ब्यूरो चीफ आशीष सिंह राणा ने इस्तीफ़ा दे दिया है. इस्तीफे का असल कारण क्या है, यह अभी स्पस्ट नहीं हो पाया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि चैनल की माली हालात ठीक नहीं है और लोगों पर उगाही करने का जबरदस्त दबाव है. यूपी न्यूज मैनेजमेंट ने यूपी की कमान संवाददाता के रूप में कार्यरत रहे अभिनव पाण्डेय को सौंप दी है. बताया यह भी जा रहा है कि चैनल का पूरा फोकस सिर्फ विधानसभा और एनेक्सी भवन है.

चैनल ने अगले छह महीनो में 10 करोड़ रुपये कमाने का टार्गेट रखा है जिसकी कमान अभिनव पाण्डेय को दी गयी है. अभिनव पाण्डेय ने यूपी विधानसभा चुनाव में काफी अच्छे तरीके से बिजनेस लाने का काम कर रहे थे. उन्हें इसी का इनाम मिला है. बताया जाता है की चैनल को यूपी में छह महीने से अधिक का समय हो गया और आशीष सिंह राणा चैनल को विज्ञापन नहीं दिलवा सके इसलिए उन्हें इस्तीफ़ा देना पड़ा. कल से ही अभिनव पाण्डेय को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है. अभिनव के साथ एक नई लड़की भी जुड़ी है जो फ्रेशर है लेकिन उसे संवाददाता बना दिया गया है. नाम है अनामिका सिंह.

एक अन्य सूचना के मुताबिक प्रदीप गंगल को ‘एमएच1’ टीवी नेटवर्क का सीईओ और डायरेक्टर बना दिया गया है. वे जुलाई से काम शुरू करेंगे. वे पहले भी ‘एमएच1’ टीवी नेटवर्क में रह चुके हैं. वे ग्रुप चेयरमैन महेन्द्र बाटला को रिपोर्ट करेंगे. प्रदीप इससे पहले गोबिंदास एंटरटेनमेंट एंड कैर्न टेक्नॉलोजी के साथ बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ जुड़े हुए थे. प्रदीप गंगल का कहना है कि उनकी योजना ग्रुप के कई और चैनल लॉन्च करने की है ताकि यह नेशनल लेवल पर एक अग्रणी मीडिया प्लेयर बन सके. प्रदीप को मीडिया में 33 वर्ष का अनुभव है. उन्होंने सुपर कैसेट इंडस्ट्रीज, इंडियन एक्सप्रेस और वीडियोकॉन इंटरनेशनल ग्रुप में सीनियर लेवल पर काम किया है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...