Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

सुपारी किलर निकला चैनल वन का उत्तराखण्ड ब्यूरो चीफ

 

देहरादून। उत्तराखण्ड में न्यूज चैनलों की आड़ के साथ-साथ मीडिया में आपराधिक लोगों की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। न्यूज चैनल के संचालक उत्तराखण्ड में ऐसे लोगो को मीडिया की कमान सौंप रहे हैं जिनका चरित्र आपराधिक रहा है। बीते दिवस उत्तराखण्ड तिवारी सरकार में स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान के उपाध्यक्ष खजान गुडडू की हत्या की सुपारी देने वाले चैनल वन के उत्तराखण्ड व्यूरो चीफ धनश्याम सुयाल को उसके साथियों सहित एसटीएफ व देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

 

देहरादून। उत्तराखण्ड में न्यूज चैनलों की आड़ के साथ-साथ मीडिया में आपराधिक लोगों की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। न्यूज चैनल के संचालक उत्तराखण्ड में ऐसे लोगो को मीडिया की कमान सौंप रहे हैं जिनका चरित्र आपराधिक रहा है। बीते दिवस उत्तराखण्ड तिवारी सरकार में स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान के उपाध्यक्ष खजान गुडडू की हत्या की सुपारी देने वाले चैनल वन के उत्तराखण्ड व्यूरो चीफ धनश्याम सुयाल को उसके साथियों सहित एसटीएफ व देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने खुलासा किया है कि पकड़ा गया गिरोह रामनगर, देहरादून, हरिद्वार व कई अन्य जगहों पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था। पूर्व राज्य मंत्री खजान को जेल से हत्या की सुपारी ली गयी थी। पुलिस इनके अन्य सम्पर्क करने वाले लोगों की भी तलाश कर रही है।

 

उत्तराखण्ड में मीडिया के नाम पर पत्रकारिता करने वाले चैनल वन के ब्यूरों चीफ को पुलिस ने जिस तरह गिरफ्तार किया है उससे साबित हो रहा है कि ऐसे चैनल पत्रकारिता की आड़ में अपराधियों को संरक्षण दे रहे है और पत्रकारिता को भी दूषित किया जा रहा है जबकि मीडिया के अन्दर आपराधिक लोगों की धुसपैठ नही होनी चाहिए। लेकिन 24 धण्टे का न्यूज चैनल वर्ष 2010 से किस तरह एक अपराधी को उत्तराखण्ड का ब्यूरो चीफ बना कर काम करता रहा इससे चैनल की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

 
लगातार मीडिया के गिरते जा रह स्तर को ऐसे न्यूज चैनलों ने अपराधी मीडिया का दर्जा दे दिया है पुलिस इस मामले में अन्य लोगो की भी तलाश कर रही है और पुलिस को इनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। इस घटना के बाद उत्तराखण्ड में मीडिया के अन्दर काम करने वाले ईमानदार पत्रकारों में ऐसे लोगो के खिलाफ रोष व्याप्त है।
 
(उत्तराखंड से नारायण परगाई की रिपोर्ट)
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...