एनडीटीवी लाइफस्टाइल के सीनियर वीडियो एडिटर राज चौहान को 12वें टेली अवार्ड में सम्मानित किया गया है. राज को यह अवार्ड नान फिक्शन कटेगरी में एनडीटीवी लाइफस्टाइल पर प्रसारित शो रॉयल रिजर्वेशन प्रोजेक्ट लिविंग (फलकनुमा, हैदराबाद) के लिए दिया गया है. वे लंबे समय से एनडीटीवी समूह से जुड़े हुए हैं. राज को अवार्ड मिलने से उनके टीम के लोग भी काफी प्रसन्न हैं.







