Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

वाराणसी से कार्पोरेट घरानों के इशारे पर मीडिया द्वारा हो रही एकतरफा रिपोर्टिंग ‘पेड न्यूज़’ है

कार्पोरेट जगत द्वारा राजनीति में प्रत्यक्ष हस्तक्षेप और नियंत्रण की सुनियोजित साजिश से चिंतित साझा संस्कृति मंच, वाराणसी से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिंतकों एवं बुद्धिजीवियों ने सांकेतिक ढंग से इसका विरोध दर्ज करते हुए आज एक ज्ञापन जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी को प्रेषित किया, इसकी प्रति पोस्ट द्वारा एवं मेल द्वारा राष्ट्रीय एवं राज्य चुनाव आयोग तथा राष्ट्रीय प्रेस परिषद् को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गयी। मंच का मानना है कि इन दिनों कतिपय कार्पोरेट घरानों के इशारे पर मीडिया (विशेषकर इलेक्ट्रानिक मीडिया) द्वारा एकतरफा समाचार प्रसारित/प्रकाशित करके काशी की गंगा जमुनी तहजीब को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है और वाराणसी में तनाव पैदा करने की साजिश की जा रही है, इस तरह समाचारों का प्रसारित/प्रकाशित करना प्रायोजित समाचार की श्रेणी में आता है और स्पष्ट रूप से आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है इस पर विधि सम्मत कार्यवाही आवश्यक है।

मंच के सदस्य आज शास्त्री घाट, वरुनापुल पर एकत्र होकर जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय तक शांतिपूर्ण एवं प्रतीकात्मक विरोध मार्च करते हुए गए और निर्वाचन अधिकारी से निम्न मांगे करते हुए आदर्श चुनाव आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करवाने का निवेदन किया:

1. वाराणसी में आगामी चुनाव के दृष्टिगत विभिन्न इलेक्ट्रोनिक मीडिया द्वारा काशी के बारे में प्रायोजित ढंग से एकतरफा खबरें लगातार प्रदर्शित की जा रही हैं उससे काशी की गंगा जमुनी संस्कृति की छवि धूमिल हो रही है। इस पर तत्काल अंकुश लगाया जाए।

2. इन दिनों राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मीडिया से जुड़े तमाम लोग वाराणसी में जुट रहे हैं, खबरे प्रसारित करने के क्रम में आचार संहिता का  उल्लंघन भी होता स्पष्ट दिख रहा है, निर्वाचन आयोग द्वारा खबरों के प्रसारण एवं प्रकाशन सम्बन्ध में जारी दिशा निर्देश इन सभी मीडिया के लोगों को देकर उनसे आचार संहिता के अनुपालन करवाना सुनिश्चित किया जाय।

3. एकतरफा प्रसारित / प्रकाशित समाचार को “पेड न्यूज” (प्रायोजित समाचार) की श्रेणी में रह कर विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. नीति भाई, फादर आनंद, अफलातून, वल्लभाचार्य पाण्डेय, डॉ. संदीप पाण्डेय, नन्दलाल मास्टर, धनञ्जय त्रिपाठी, सतीश सिंह, सुरेश प्रताप, राजेश श्रीवास्तव, प्रमोद निगम, मुकेश, दीन दयाल सिंह, हर्षित उपाध्याय, जयदेव पाण्डेय, आशुतोष , विकास, भैरवी, ज्ञानवती, आनंद तिवारी, सतीश चौहान, जय शंकर, विवेकानंद आदि शामिल रहे।

                                 जिला निर्वाचन अधिकारी, वाराणसी को दिया गया ज्ञापन

नन्द्लाल मास्टर, सचिव, साझा संस्कृति मंच, वाराणसी। संपर्कः 9415300520

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...