कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में वरिष्ठ पत्रकार वीएन सुब्बाराव का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। उनके परिवार में दो पुत्र हैं। कर्नाटक मीडिया अकादमी के अध्यक्ष रहे राव 'इंडियन एक्सप्रेस' के मुख्य संवाददाता रह चुके थे। उन्होंने डेक्कन हेराल्ड और मिड डे में भी अपनी सेवाएं दी थीं।





