आमंत्रण : वरिष्ठ कवि एवं पत्रकार वीरेन डंगवाल आगामी पाँच अगस्त को 66 वर्ष के हो रहे हैं। हमने सोचा क्यों न उस दिन उनके साथ कुछ वक़्त बिताया जाए। कुछ उनकी सुनी जाए, कुछ अपनी कही जाए और उनकी नई-पुरानी कविताओं का पढ़ना-सुनना भी हो जाए। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कवि केदारनाथ सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इन दिनों श्री डंगवाल अस्वस्थ चल रहे हैं। ऐसे में मित्रों, शुभचिंतकों और प्रशंसकों का सानिध्य उन्हें नई ऊर्जा, उत्साह एवं प्रेरणा दे सकता है। इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि पाँच अगस्त, 2013 की शाम को पांच बजे आईटीओ के करीब स्थित हिंदी भवन के तृतीय तल पर ज़रूर पधारें। हिंदी भवन आईटीओ के पास स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के करीब है, बाल भवन के करीब है, विष्णु दिगंबर मार्ग पर स्थित है। जलपान का समय 5 बजे है। निवेदक- मित्रगण एवं प्रशंसक
इसे भी पढ़ें–
मोर्चा संभालो अपना, वीरेनदा!






