Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

मथुरा के ‘विषबाण’ ने पूरा किया एक साल, वार्षिकोत्सव का आयोजन

मथुरा से प्रकाशित साप्ताहिक विषबाण के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव का आयोजन होटल ब्रजवासी रॉयल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्जवलन वरिष्ठ सपा नेता डॉक्टर अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ साहित्यकार मोहन स्वरूप भाटिया, प्रसिद्ध व्यग्यंकार डाक्टर राकेश शरद, किसान नेता रामबाबू सिंह कटेलिया, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राजेंद्र वर्मा ने किया और मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित किए।

मथुरा से प्रकाशित साप्ताहिक विषबाण के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव का आयोजन होटल ब्रजवासी रॉयल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्जवलन वरिष्ठ सपा नेता डॉक्टर अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ साहित्यकार मोहन स्वरूप भाटिया, प्रसिद्ध व्यग्यंकार डाक्टर राकेश शरद, किसान नेता रामबाबू सिंह कटेलिया, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राजेंद्र वर्मा ने किया और मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम में बोलते हुए क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश ने छोटे समाचार पत्रों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बडे़ अखबारों पर व्यवसायिकरण हावी हो गया है और ज्यादातर मीडिया हाउस बडे़-बडे़ उद्योग घरानों के हाथों में हैं। आज का पत्रकार निर्भीकता से नहीं लिख नहीं पा रहा है, इसी वजह से 'विषबाण' साप्ताहिक का उदय हुआ है। सपा नेता राजकुमार मामा ने कहा कि जनपद एवं आसपास के क्षे़त्र में विषबाण की खबरों का काफी असर है, जो बडे़-बडे़ समाचार पत्र नहीं लिख पाते हैं वह इसने लिखकर दिखाया है। उन्होनें उम्मीद जतायी कि विषबाण भविष्य में भी पीड़ितों की समस्याओं को शासन-प्रसाशन के सामने रखता रहेगा।

इस अवसर पर काव्यपाठ का भी आयोजन किया गया। इसमें ब्रज और आसपास के क्षे़त्रों से मुख्य कवियों ने भाग लिया और अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। विषबाण के सम्पादक मफतलाल अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं कवियों का स्वागत पटुका ओढ़ाकार एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन स्वरूप भाटिया एवं संचालन डाक्टर दीपक गोस्वामी ने किया। काव्य पाठ का संचालन जितेंद्र विमल ने किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक मफतलाल अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

गोपाल अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार, मथुरा

मो0- 8865808521

 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...