न्यूज11 से खबर है कि वेद प्रकाश ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर आउटपुट हेड थे. वेद उन लोगों में शामिल हैं, जिनके नेतृत्व में न्यूज11 की शुरुआत हुई थी. वे लांचिंग टीम के सदस्य रहे हैं. उनके जाने से चैनल में हड़कम्प की स्थिति है. चैनल में पिछले तीन सालों में कई लोग आए और गए परन्तु वेद प्रकाश पूरी तरह चैनल के साथ डंटे रहे. बताया जा रहा है कि प्रबंधन के साथ उनका कुछ मुद्दों पर विवाद हो गया था, जिसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया.






