पर्दाफाश डाट काम और जनमत न्यूज़ डाट काम के बाद लखनऊ के पत्रकार मनीष कुमार पाण्डेय एक नए न्यूज़ पोर्टल को शुरू कर रहे हैं जिसका नाम www.firlive.com है. इनका मानना है कि इधर से उधर नौकरी के लिए भटकने और मठाधीशों की चाटुकारिता करने से अच्छा है कि कोई पत्रकार खुद अपनी पहचान बनाये और इसके लिए वेब न्यूज़ पोर्टल से अच्छा कोई माध्यम नहीं है. इस पर उसके टिप्पणियों और विचारों को दबाने वाला कोई नहीं होता और इसके माध्यम से वो निरंतर अपना काम करता रहता है. हाँ, थोड़ी छोटी मोटी दिक्कतें जरूर आती हैं पर अगर शांति और धैर्य के साथ काम करें तो कोई समस्या नहीं आती है.
ऍफ़आईआर लाइव डाट काम पर फिलहाल अभी हिंदी में काम चल रहा है. जल्दी ही इसे इंग्लिश में भी शुरू कर दिया जायेगा. इसको शुरू करने में इनका साथ दिया है दिल्ली के राजनारायण यादव जो काफी दिनों से मीडिया जगत में टेक्निकल एक्सपर्ट के रूप में जाने जाते हैं और साथ ही साथ चंडीगढ़ के रविश कुमार इस पोर्टल के टेक्निकल सपोर्टर हैं. मनीष इसके पहले लखनऊ में टीवी१००, वायस ऑफ़ इंडिया, खोज इंडिया, पर्दाफाश डाट काम, जनमत न्यूज़ डाट काम सहित कई न्यूज़ चैनलों में काम कर चुके हैं और हाल में ही मुरादाबाद से आने वाले अपकमिंग न्यूज़ चैनल सूर्यांश न्यूज़ चैनल को छोड़ के आये हैं. इस पोर्टल पर लेख, फोटो, वीडियो और चैट के अलावा नौकरी, ब्लॉग, सेवा प्रबंधन और क्लासीफाइड की सुविधा भी होगी.






