Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

इस मुल्‍क के धर्मगुरुओं और मर्दों की तरह कोर्ट की सूई भी 18वीं सदी में कहीं अटक गई है

Manisha Pandey : क्‍या होगा, अगर लड़कियां कोर्ट की बात को दो कौड़ी का मानती रहीं और प्रीमैरिटल सेक्‍स से परहेज नहीं किया? क्‍या होगा, अगर लड़कियां बिना शादी के भी मां बनने का फैसला लेने लगीं? क्‍या होगा अगर लड़कियां खुद ये तय करने लगीं कि वो कब, कहां, कैसे मां बनेंगी? क्‍या होगा, अगर बच्‍चा मां के नाम से जाना जाए?

Manisha Pandey : क्‍या होगा, अगर लड़कियां कोर्ट की बात को दो कौड़ी का मानती रहीं और प्रीमैरिटल सेक्‍स से परहेज नहीं किया? क्‍या होगा, अगर लड़कियां बिना शादी के भी मां बनने का फैसला लेने लगीं? क्‍या होगा अगर लड़कियां खुद ये तय करने लगीं कि वो कब, कहां, कैसे मां बनेंगी? क्‍या होगा, अगर बच्‍चा मां के नाम से जाना जाए?

हमारे बच्‍चे के लिए एक समझदार, संवदेनशील, खूब डूबकर प्‍यार करने वाला पिता हो तो बहुत अच्‍छा, लेकिन न हो तो भी बच्‍चा तो होगा ही। क्‍या होगा अगर हम हर कीमत पर मां बनना ही चाहें? क्‍या होगा अगर लड़कियां अपनी देह से, अपनी इच्‍छाओं, जरूरतों से जुड़े फैसले खुद ही लेने लगीं? क्‍या होगा, अगर इस धरती पर पैदा होने वाला कोई बच्‍चा नाजायज औलाद नहीं होगा। हर बच्‍चा लीगल है। हर बच्‍चा प्‍यारा है। हर बच्‍चे का हक बराबर है।

………………………………

होगा क्‍या, औरत के शरीर पर से आदमी का कंट्रोल खत्‍म। उसकी सत्‍ता तबाह। बच्‍चे के बाप के नाम पर ही तो गुलामी का ये सारा तामझाम फैला रखा है। बाप होता तो अच्‍छा ही था। लेकिन अगर वो इस लायक नहीं तो हम अकेली ही काफी हैं। कोई बाप नहीं हैं। हम माएं हैं अपने बच्‍चों की। हम मालिक हैं अपनी देह की।

xxx

Geeta ने कल एक पोस्‍ट लगाई थी – "Whats wrong in being a mother without marriage ? Strong urge to become one."

……………..

हम लड़कियां तो बिना शादी के मां बनने, बच्‍चे पैदा करने की बात कर रही हैं और कोर्ट कह रहा है कि प्रीमैरिटल सेक्‍स अनैतिक है और कोई धर्म इसकी इजाजत नहीं देता। लग रहा है इस मुल्‍क के धर्मगुरुओं और बहुसंख्‍यक मर्दों की तरह न्‍यायालय की सूई भी 18वीं सदी में कहीं अटक गई है। खुद ही अपना मजाक उड़वा रहे हैं।

इंडिया टुडे हिंदी में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार मनीषा पांडेय के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...