Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

कहानी के लिए यश पुरस्कार -2012 हेतु आमंत्रण

दिल्ली । यश पब्लिकेशंस, दिल्ली द्वारा साहित्यिक लेखन और प्रकाशन को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2012 से यश पुरस्कार की शुरुआत की है । यह सम्मान प्रत्येक वर्ष एक विधा की सर्वश्रेष्ठ पांडुलिपि को प्रदान किया जायेगा । इस वर्ष की कहानी विधा के लिए कहानीकारों से उनकी पांडुलिपि प्रविष्टि के रूप में आमंत्रित हैं । इस पुरस्कार की घोषणा 30 मई, 2012 को की जायेगी ।

दिल्ली । यश पब्लिकेशंस, दिल्ली द्वारा साहित्यिक लेखन और प्रकाशन को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2012 से यश पुरस्कार की शुरुआत की है । यह सम्मान प्रत्येक वर्ष एक विधा की सर्वश्रेष्ठ पांडुलिपि को प्रदान किया जायेगा । इस वर्ष की कहानी विधा के लिए कहानीकारों से उनकी पांडुलिपि प्रविष्टि के रूप में आमंत्रित हैं । इस पुरस्कार की घोषणा 30 मई, 2012 को की जायेगी ।

नियम –

1. कहानी की पांडुलिपि अधिकतम 150 पृष्ठ की हो ।
2. ये कहानी प्रकाशित/अप्रकाशित हो सकती हैं किन्तु कहानीकार के किसी भी संग्रह में इसके पूर्व प्रकाशित ना हों ।
3. इस प्रतियोगिता में 50 वर्ष से कम उम्र के कहानीकार ही भाग ले सकते हैं ।
4. प्रविष्टि के साथ लेखक का बायोडेटा औऱ रंगीन छायाचित्र (पासपोर्ट साईज) भेजना होगा ।
5. प्रतिभागी चाहें तो कहानी के अंत में प्रकाशन का संदर्भ दे सकते हैं ।
6. प्रतिभागी/प्रशंसक/अपनी प्रविष्टि 30 अप्रैल, 2012 के पूर्व संयोजक, यश पुरस्कार, यश पब्लिकेंशंस, 1/10753, गली नं-3, सुभाष पार्क, नवीन शाहदरा, कीर्ति मंदिर के समीप, दिल्ली-110031, मो.9899938522 के पते पर भेज सकते हैं ।

पुरस्कार विवरण-

1. पुरस्कृत कहानीकार को 11,000 रुपये, सम्मान पत्र, प्रतीक-मंजूषा आदि से दिल्ली या अन्यत्र एक विशिष्ट समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा ।
2. समारोह के पूर्व पुरस्कृत पांडुलिपि का प्रकाशन भी किया जायेगा । जिसकी 25 प्रतियाँ पुरस्कृत कथाकार को दिया जायेगा ।
3. प्रकाशित कृति का कॉरीराईट कथाकार के पास ही रहेगा । किन्तु वह इस संग्रह का अन्य संस्करण अन्यत्र प्रकाशित नहीं करेगा । प्रतिवर्ष संबंधित पुरस्कृत कथाकार को अनुबंधित रायल्टी भी प्रदान की जायेगी ।

चयन समिति-

इस वर्ष कहानी पर केंद्रित यश पुरस्कार-2012 के लिए योग्य कथाकार के चयन के लिए निम्नांकित सदस्यों से समिति का गठन किया गया है-
1. डॉ. गंगा प्रसाद विमल, दिल्ली
2. श्री नंद भारद्वाज, जयपुर
3. श्री विश्वरंजन, रायपुर
4. डॉ. रणजीत साहा, दिल्ली
5. जयप्रकाश मानस, रायपुर (समन्यवक)

राहुल शर्मा/शांति स्वरूप शर्मा
यश पब्लिकेशंस, दिल्ली
मो.09899938522,09899828223
[email protected],[email protected]
वेबसाईट- http://www.ypd.co.in/www.yashpublications.com

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...