भड़ास4मीडिया के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार यशवंत सिंह के मामले को लेकर पुलिस द्वारा ढुलमुल रवैया अपनाए जाने पर कोर्ट ने कड़ा रुख दिखाया है। एक सितंबर को सूरजपुर कोर्ट में यशवंत सिंह के मामले की सुनवाई हुई। इसमें सरकारी वकील ने एक बार फिर हार्ड डिस्क नहीं आने की बात कहते हुए अगली तारीख की मांग की। इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 4 सितंबर की तारीख मुकर्रर की है।
हालांकि यशवंत सिंह के वकील एड. ठकराल ने सरकारी वकील के दलील का कड़ा विरोध किया। उन्होंने जमानत खारिज किए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यशवंत सिंह पेशेवर मुजरिम नहीं हैं। इसलिए उसे जमानत दे देनी चाहिए। गौरतलब है कि पुलिस ने यशवंत सिंह के कंप्यूटर के हार्ड डिस्क को जांच के लिए नासिक भेजा है। उसके नहीं आने का हवाला देकर पिछली दो सुनवाई में विपक्षी वकील द्वारा अगली तारीख की मांग की जा रही है।
इसे भी पढ़ें…