Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

‘आप’ के योगेन्द्र यादव पेड न्यूज़ के दोषी, एमसीएमसी ने की कार्यवाही

गुड़गांव से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार योगेन्द्र यादव को आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। डिस्ट्रिक्ट मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनीटरिंग कमेटी(एमसीएमसी) ने उनके द्वारा अपनी सभा में बांटे गए एक अरजिस्ट्रीकृत समाचार पत्र 'आप की क्रांति' को 'पेड न्यूज़' मानते हुए ये कार्यवाही की है। एमसीएमसी की इस कार्यवाही के तहत समाचारपत्र को छापने और बांटने का खर्चा योगेन्द्र यादव के चुनाव खर्च में जोड़ दिया जाएगा।

जहां तक खर्चे की बात है, एमसीएमसी ने बांटे गए समाचार पत्र की एक प्रति की कीमत बाज़ार दर के अनुसार 3 रुपए निर्धारित की है। इस हिसाब से 50,000 प्रतियों की कीमत 150,000 रुपए योगेन्द्र यादव के चुनाव खर्च में जोड़ दी जाएगी।

एमसीएमसी ने यादव के खिलाफ अरजिस्ट्रीकृत समाचार पत्र को बांटने के लिए कानूनी कार्यवाही की अनुशंसा भी की है। यादव पर प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ बुक्स एक्ट 1867 की धारा 15 के अंतर्गत कार्यवाही हो सकती है। इसमें 2,000 रुपए तक का जुर्माना या 6 महीने तक सी सज़ा या दोनों का प्रावधान है।

एमसीएमसी ने यादव को 7 अप्रैल को पेड न्यूज़ का नोटिस दिया गया था। 9 अप्रैल को अपने जवाब में यादव ने कहा था कि 'आप की क्रांति' समाचार पत्र नहीं बल्कि एक पैम्फलेट है लेकिन एमसीएमसी ने उनके तर्क को नहीं माना।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...