Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

ज़ी न्यूज़ ने किए एक तीर से दो शिकार

ज़ी न्यूज़ और नमो की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। कुरुक्षेत्र में 'ज़ी न्‍यूज' के मालि‍क सुभाष चंद्रा ने नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा किया था और कहा था कि 'मैं भी हरि‍याणा का सूं, यो ज़ी चैनल भी समझो थारा ही सै।' ज़ी न्यूज़ और कांग्रेस के बीच छत्तीस का आंकड़ा नवीन जिंदल के चलते है।

ज़ी न्यूज़ और नमो की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। कुरुक्षेत्र में 'ज़ी न्‍यूज' के मालि‍क सुभाष चंद्रा ने नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा किया था और कहा था कि 'मैं भी हरि‍याणा का सूं, यो ज़ी चैनल भी समझो थारा ही सै।' ज़ी न्यूज़ और कांग्रेस के बीच छत्तीस का आंकड़ा नवीन जिंदल के चलते है।

नमो का हिमायती होने के कारण चैनल अपनी विश्वसनीयता खोता जा रहा था। अचानक मुरली मनोहर जोशी के साथ फिक्स इंटरव्यू न करने की बात कहकर चर्चा में आया जी न्यूज अपनी विश्वसनीयता वापस लाने की कोशिश में है। लेकिन साथ ही साथ, नरेंद्र मोदी को न पसंद करने वाले नेता मुरली मनोहर जोशी का पत्ता काटने की कोशिश कर रहा है, जो वाराणसी छोड़कर कानपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

मोदी की सबसे बड़ी रणनीति है कि बीजेपी की तमाम बड़े लीडर इस बार चुनावों में हार जाएं, लेकिन बीजेपी को बहुमत मिले मिले। आज अगर चुनावी स्थलों पर नजर दौड़ाएं तो विंदिशा में सुषमा स्वराज अकेली पड़ रही है। गांधीनगर में एलके आडवाणी के साथ दूसरे नंबर की नेता आनंदीबेन पटेल नजर नहीं आ रही है। पंजाब के अमृतसर से अरुण जेटली को चुनाव मैदान में उतारकर नवजोत सिंह सिद्धू और उसके प्रशंसकों को नाराज कर, वहां समीकरण बदल दिए।

राजनाथ सिंह लखनऊ से लड़ रहे हैं, लेकिन उनको भी टोपी पहननी पड़ रही है। अटल बिहारी जैसी छवि का प्रचार करवाना पड़ रहा है। राजनाथ सिंह राज ठाकरे के समर्थन को सिरे से खारिज करते हैं तो नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे रहते हैं। नरेंद्र मोदी को पता है कि अगर दिल्ली का रास्ता साफ करना है तो बीजेपी के सीनियर लीडरों को किनारे करना होगा। शिवसेना एलके आडवाणी पर ठप्पा लगाती है। जेडीयू भी पुन:समर्थन देने की बात कहती है, लेकिन एलके आडवाणी की अगुवाई में, इसके अलावा सुषमा स्वराज, मुरली मनोहर जोशी, अरुण जेटली एक ही खेमे से आते हैं। जसवंत सिंह रेस से बाहर हो ही चुके हैं।

 

भड़ास को भेजे गए पत्र पर आधारित।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...