ज़ी मीडिया कॉर्प. ने अपने ज़ी उत्तर प्रदेश/ उत्तराखण्ड न्यूज़ चैनल को 'ज़ी संगम' के नाम से री-लांच किया है। 18 मार्च की मध्य रात्री से नाम परिवर्तन प्रभावी हो गया। 24 घंटे के इस न्यूज़ चैनल को 2009 में लांच किया गया था।
ज़ी मीडिया की ओर से कहा गया है कि फिलहाल ज़ी संगम पूर्व की भांति न्यूज़ औऱ करेंट अफेयर्स का ही चैनल रहेगा। धीरे-धीरे चैनल TEN(टैरेस्ट्रियल एंटरटेनमेंट नेटवर्क) मॉडल को अपनाने लगेगा। इस समय ज़ी मीडिया के तीन चैनल- ज़ी कलिंग, ज़ी पुरवइया और ज़ी मरुधारा(राजस्थान) TEN मॉडल को फॉलो कर रहे हैं। इस मॉडल के अंतर्गत चैनल न्यूज़, करेंट अफेयर्स और सामान्य मनोरंजन मिश्रित कंटेंट दर्शकों को प्रस्तुत करता है।
अगले चार-पांच महीनों में ज़ी संगम TEN मॉडल को फॉलो करने लगेगा।