साथियों, जल्द प्रकाशित होने जा रहे न्यूज एक्सप्रेस के साप्ताहिक अखबार के लिए संपादकीय सहयोगियों की जरूरत है। भावी साथियों को लेकर हम कुछ ऐसी बातें तलाश रहे हैं जो हम आपसे साझा करना चाहेंगे। तलाश है ऐसे साथियों की जो लीक से हटकर पत्रकारिता करने को बेचैन हों। जिनके पास खोजी नज़र हो, भाषा पर पकड़ हो और जिनका जन सरोकारों से जुड़ाव हो। अलहदा शख्सियत रखते हों पर टीम में घुलमिल कर काम करने में खुशी महसूस करते हों।
अनुभव और बजुर्गियत थोपने में नहीं, इसका इस्तेमाल अपने साथियों को मजबूत बनाने में यकीन रखते हों। गांव के चौपाल पर खड़े होकर आम आदमी की निगाह से नीतियों-रीतियों को भेदने की दृष्टि रखते हों। पत्रकारिता को महज भाषाई लफ्फाजी नहीं, सूचनाओं का अनुशासित दायित्व मानते हों। वैचारिक खेमों में भले हों, पर दूसरे के विचारों के प्रति दुराग्रही न हों। देश-दुनिया की हलचलों से खुद को जुड़ा पाते हों। जिन्हें सूचना और ज्ञान को सहजता से पेश करने में लुत्फ मिलता हो।
ज्ञान के किसी एकल टापू (स्टैंड अलोन) पर विचरने की बजाय विभिन्न विषयों के आंतरिक संबंधों को समझने और पाठकों को समझाने का माद्दा रखते हों। यदि आप इनमें से कुछ भी बातें खुद में पाते हैं तो बातचीत के लिए आपका स्वागत है। जरूरी नहीं है कि आप हमसें पूर्णकालिक सदस्य के तौर पर ही हमसे जुड़ें, यदि आप खुद को किसी खास मैदान में सशक्त पाते हैं तो अपने बारे में बताएं। बातचीत से पहले अपना परिचय कृपया मेल करें, संक्षेप में। विश्वास रखें, बातचीत करने में ज्यादा वक्त नहीं लगाएंगे। इच्छुक लोग अपना बायोडाटा हफ्ते भर के भीतर [email protected] पर रवाना कर दें। सब्जेक्ट लाइन में वीकली न्यूजपेपर जरूर लिखें। प्रेस विज्ञप्ति












Ghanshyam Krishana
March 23, 2011 at 12:27 pm
Pls. Give me a chance. Thanks.
Cell-9897164100
yogesh mishra
March 25, 2011 at 10:25 pm
Sir Please give a chance to prove myself I assure you that I will try my best in your accepatation
raja
March 31, 2011 at 3:59 pm
ok ok ok ok ok ok ok