मीडिया सक्सेस अकादमी ने मीडिया में अपना करियर बनाने का सपना देखने वाले होनहार युवाओं को मीडिया ट्रेनिंग देने के लिए स्कालरशिप देने का फैसला किया है. मीडिया में रूचि रखने वाले स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं, जिन स्टूडेंट ने बारहवीं के पेपर दिए हैं वे अपने आवेदन भेज सकते हैं.
गौरतलब है कि मीडिया सक्सेस अकादमी ने गत वर्ष में भी पांच होनहार युवाओं को सौ प्रतिशत, पांच युवाओं को पचास प्रतिशत और दस स्टूडेंट को बीस प्रतिशत स्कालरशिप दी थी. मीडिया सक्सेस अकादमी ने बहुत ही कम अवधि में मीडिया की ट्रेनिंग देने में एक मुकाम हासिल किया है. यह जानकारी अकादमी की निदेशक अरुणा सिंह ने दी.
अरुणा सिंह ने बताया कि मीडिया सक्सेस अकादमी का एकमात्र उद्देश्य होनहार और काबिल पत्रकारों को सही मायने में पत्रकारिता कि बारीकी से वाकिफ करना है. सिंह ने कहा कि अकादमी का लक्ष्य युवाओं को पत्रकारिता की बारीकियों से अवगत करना और कैसे वह पत्रकारिता को मिशन की तरह बनायें. अकादमी में स्टूडेंट्स को रोजाना दो घंटे समाचार पत्र में प्रकाशित समाचारों पर चर्चा की जाती है ताकि उन्हें समाचार की पकड़ हो, इसके अलावा स्टूडेंट्स को ट्रेंनिंग के लिए विभिन्न समाचार-पत्रों और चैनल में भेजा जाता है.
निदेशक ने बताया कि अकादमी के दस स्टूडेंट कि ट्रेनिंग के दौरान कि नौकरी लग गयी. यह अकादमी की उपलब्धि है. अरुणा सिंह ने बताया कि अकादमी को शुरू करने का फैसला गत साल लिया गया ताकि स्टूडेंट्स को मीडिया ट्रेनिंग की सही मायने में ट्रेनिंग दी जाये. हमने मीडिया शिक्षा को बिज़नेस की बजाय मिशन बनाया और बहुत ही कम फ़ीस में ट्रेनिंग देने का फैसला किया गया. हमारा लक्ष्य पैसा कमाना नहीं बल्कि मीडिया ट्रेनिंग देना था. अकादमी को बिना नफा चलाने का फैसला किया गया जिस कारण अकादमी को आर्थिक समस्या का सामना भी करना पड़ा फिर भी अकादमी चलती रही.
उन्होंने कहा कि आज जब हमारे स्टूडेंट्स आकर बताते हैं कि कई बार तो चैनल में उनसे कहा जाता है कि तुम लोगों को इतना सारा कैसे पढ़ाते हैं, तब हमारी मेहनत वसूल हो जाती है. मीडिया सक्सेस अकादमी को हम मिशन की तरह चलाते हैं. मीडिया सक्सेस अकादमी द्वारा अभी हाल ही में महिला दिवस पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें नामी हस्तियों ने हिस्सा लिया. हम स्टूडेंट्स को नैतिक शिक्षा के अलावा स्टूडेंट्स को फ्री इंग्लिश, अनुवाद, टाइपिंग और वेबसाइट एंव ब्लाग बनाना भी सिखाते हैं. हमारे हर स्टूडेंट का अपना ब्लॉग है. न्यू मीडिया के प्रति भी जागरूक करते हैं. मीडिया मिशन है ये ही हमारा उद्देश्य है. हम कम स्टूडेंट को ही दाखिला देते हैं सीमित सीट रखी गयी है. आवेदन इस पते पर भेजे –[email protected] /[email protected], Contact 09555945061/62/63/64/65. प्रेस रिलीज











