Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

रेडियो मिष्टि की सिक्किम से संगीतमय शुरुआत

Radio Misty Sikkimरेडियो मिष्टि सिक्किम 95 एफएम ने सिक्किम से भी संगीतमय यात्रा शुरू कर दी है। सिक्किम में और पूरे सिक्किम के लिए यह पहला 24X7 एफएम स्टेशन है। सीईओ निशांत मित्तल ने बताया कि रेडियो मिष्टि सिक्किम में लोकल म्यूजिक, हिन्दी म्यूजिक व इंटरनेशनल म्यूजिक पर ज्यादा जोर देगा। स्थानीय प्रतिभाओ को ज्यादा से ज्यादा मौका देकर उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। सिलिगुड़ी से 94.3 मेगा हर्टज पर प्रसारित रेडियो मिष्टि के सिक्किम स्टेशन के लिए अलग से फ्रीक्वेंसी एलाट कराया गया है।

Radio Misty Sikkimरेडियो मिष्टि सिक्किम 95 एफएम ने सिक्किम से भी संगीतमय यात्रा शुरू कर दी है। सिक्किम में और पूरे सिक्किम के लिए यह पहला 24X7 एफएम स्टेशन है। सीईओ निशांत मित्तल ने बताया कि रेडियो मिष्टि सिक्किम में लोकल म्यूजिक, हिन्दी म्यूजिक व इंटरनेशनल म्यूजिक पर ज्यादा जोर देगा। स्थानीय प्रतिभाओ को ज्यादा से ज्यादा मौका देकर उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। सिलिगुड़ी से 94.3 मेगा हर्टज पर प्रसारित रेडियो मिष्टि के सिक्किम स्टेशन के लिए अलग से फ्रीक्वेंसी एलाट कराया गया है।

सिलिगुड़ी से प्रसारित प्रोग्राम लोकेशन की वजह से सिक्किम में भी बड़ी आसानी से सुने जा सकते हैं। पर एक ही फ्रीक्वेंसी की वजह से दोनों स्टेशनों से प्रसारित एयरवेव्स आपस में ओवरलैप करेंगी, जिससे गंगटोक स्टेशन की फ्रीक्वेंसी को कैच कर पाना मुश्किल होगा। इसीलिए हम लोगों ने सिक्किम के लिए फ्रीक्वेंसी में चेंज करने का आवेदन दिया, जिसे मंजूर कर लिया गया। सिक्किम में रेडियो मिष्टि 95 मेगा हर्टज पर प्रसारित हो रहा है। रेडियो मिष्टि का बीबीसी और रेडियो नीदरलैंड वर्ल्डवाइड के साथ साझीदारी है। इस वजह से सिक्किम के लोग ज्यादा मनोरंजक शोज सुन सकेंगे। रेडियो मिष्टि के चीफ एक्जीक्यूटिव आफिसर निशांत मित्तल को उम्मीद है कि रेडियो मिष्टि सिक्किम के इस नए वेंचर से एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। उत्तरी बंगाल का पहला एफएम स्टेशन रेडियो मिष्टि 94.3 एफएम अब खूबसूरत प्रदेश सिक्किम के लोगों को संगीतमय तोहफा देगा।

श्री मित्तल ने बताया कि सिक्किम की राजधानी गंगटोक में रेडियो मिष्टि का आफिस और खूबसूरत स्टूडियो बनाया गया है। रेडियो मिष्टि का नारा है– ”लोकल पीपुल लोकल वायस लोकल स्टेशन लोकल च्वायस। निशांत के अनुसार रेडियो मिष्टि अपने विभिन्न प्रयोगधर्मी व जन भागीदारी वाले कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों को शरीक करते हुए स्थानीय परंपराओं, धरोहरों, संस्कृतियों को बढ़ावा देने का कार्य करता है। श्री मित्तल के मुताबिक एक प्रतिष्ठित रिसर्च एजेंसी ने संगीत पर जो सर्वे किया उसी के नतीजे के अनुरूप हम स्थानीय लोगों की अभिरुचि के अनुसार संगीत सुनाते हैं। हरियाली और पर्यावरण प्रेमी राज्य सिक्किम के स्वभाव के अनुसार ही रेडियो मिष्टि ने मार्केटिंग व जन जुड़ाव अभियान डिजाइन किए हैं। सिक्किम के लोग प्रकृति के साथ संगीत के बेहद प्रेमी हैं और उनकी इसी संवेदना को ध्यान में रखते हुए उनके लिए संगीत के कई तरह के कार्यक्रम तैयार किए गए है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...