राज एक्सप्रेस से जरीन सिद्दीकी ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी एमके न्यूज, रायपुर से शुरू कर रहे हैं. उन्हें सीनियर रिपोर्टर बनाया गया है. जरीन इसके पहले सहारा समय, आजाद न्यूज, आजतक को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. फिलहाल राज एक्सप्रेस से जुड़े हुए थे.
खबर इंडिया डॉट कॉम से धर्मेन्द्र गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर करेस्पांडेंट थे. इन्होंने अपनी नई पारी प्रभात खबर, धनबाद के साथ शुरू की है. इन्हें सीनियर सब एडिटर बनाया गया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान, पटना से की थी. पिछले दस वर्षों से धनबाद में जमे हुए हैं. महानगर कहानियां को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.












satish pandey
March 29, 2011 at 6:07 pm
बचाओ-बचाओ अब तो बचाओ . राज्य के कई हिस्से में भूमिगत जलस्तर २० मीटर से ज्यादा निचे चला गया है..अब नहीं समझे तो देर हो जाएगी……