अमर उजाला, बरेली से खबर है कि चीफ रिपोर्टर अमित अवस्थी का इलाहाबाद तबादला कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक इस महीने अमर उजाला की कई यूनिटों में कई लोगों के तबादले होने हैं और इसकी शुरुआत हो चुकी है. विभिन्न सेंटरों पर लोगों के तबादले के आदेश पहुंच चुके हैं. इसको लेकर सरगर्मी है. बरेली में भी कई लोगों के तबादले होने हैं. सूत्रों के मुताबिक नए वित्तीय वर्ष में प्रबंधन अपनी जरूरत और स्टाफ की योग्यता के हिसाब से लोगों को इधर-उधर कर रहा है.
राजस्थान पत्रिका के संपादकीय विभाग में भी फेरबदल की सूचना है. जयपुर से मिली जानकारी के मुताबिक मनीष गोधा को सिटी और ब्यूरो की टीम का प्रभारी बनाया गया है जबकि अरविंद शक्तावत को डेस्क पर लगाया गया है. खबरों के लिए बनी स्पेशल टीम में आशुतोष शर्मा, अशोक शर्मा और समीर शर्मा को शामिल किया गया है. इनके साथ ही जोधपुर, अजमेर और सीकर के ब्यूरो प्रभारी बदले जा रहे हैं.
हिंदुस्तान, बनारस में पेजीनेशन से जुड़े अनूप मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे हिंदुस्तान में सात वर्षों से थे. आफिस के कुछ वरिष्ठों के खराब व्यवहार से नाराज होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है.
अगर आपके अखबार या चैनल में कोई फेरबदल हुआ हो तो इसकी जानकारी नीचे दिए गए कमेंट बाक्स में लिख सकते हैं या फिर [email protected] पर मेल कर सकते हैं. आपका नाम व पहचान गोपनीय रखा जाएगा.












prabhash
April 1, 2011 at 9:08 am
बीबीसी से इस्तीफी देकर आशुतोष चतुर्वेदी ने अमर उजाला, नोएडा में बतौर इनपुट इंचार्ज जॉइन किया है। आज ही जॉइन किया है।
अनाम
April 1, 2011 at 9:11 am
लगता है कि अमर उजाला को भी भास्कर का रोग लग गया है कि तबादले करने से लोगों की कार्यक्षमता बढ़ जाती है और अखबार सुधर जाता है। अमर उजाला को ये सब चोचले छोड़कर कंटेट पर ध्यान देना चाहिये, अखबार सरकारी मैगज़ीन जैसा होता जा रहा है। जो पाठक बरसों से जुड़े हैं उनसे कब तक वफादारी की उम्मीद की जा सकती है।
अनाम
April 1, 2011 at 2:44 pm
एक बार फिर अमर उजाला के साथ जुड़ने के लिये आशुतोष चतुर्वेदी को बधाई। लेकिन
इस बार चुनौती ज़्यादा होंगी उनके लिये क्योंकि जितने दिनों वो बीबीसी की आरामदायक नौकरी करते रहे उन दिनों मे अखबार की दुनिया बहुत आगे पहुंच गई है।
अमर उजाला बेशक इस दौड़ में पिछड़ा हुआ है लेकिन उम्मीद की जानी चाहिये कि आशुतोष जी जैसे लोग अमर उजाला को उसका पुराना गौरव वापस दिलवाएँगे।
पतित पावन
April 1, 2011 at 2:58 pm
अमर उजाला के सीनियर सिटीज़न क्लब में एक और एंट्री के लिये बधाई।
ये हो क्या रहा है अमर उजाला को?