अंग्रेजी अखबारों में अलग वीकेंड अखबार निकालने का जोर पकड़ने लगा है. टाइम्स आफ इंडिया जिस तरह क्रेस्ट निकालता है और जिस तरह एमजे अकबर संडे गार्जियन निकालता है, उसी तर्ज पर चेन्नई बेस्ड द न्यू इंडियन एक्सप्रेस, जिसके एडिटर इन चीफ प्रभु चावला हैं, द संडे स्टैंडर्ड निकालने जा रहा है. इस नए वीकेंड अखबार का डमी लांच हो चुका है. आठ पेजों की डमी स्टैंडर्ड न्यूजप्रिंट पर प्रिंटेड है. इसका लेआउट नब्बे के दशक की याद दिला रहा है.
माना जा रहा है कि अखबारों में लेआउट को लेकर फिर से पारंपरिक रास्ते पर लौटने का जमाना आ गया है. यह भी कह सकते हैं कि इक्कीसवीं सदी में अब अस्सी-नब्बे के दशक के लेआउट को स्वीकारने का चलन शुरू हो चुका है. दं संडे स्टैंडर्ड को मार्च मध्य तक आ जाना था लेकिन अब यह अप्रैल के पहले सप्ताह में मार्केट में आएगा. रवि शंकर, जो इंडिया टुडे के एक्जीक्यूटिव एडिटर रह चुके हैं और कार्टूनिस्ट भी हैं, इस अखबार से जुड़े हुए हैं. डमी एडिशन में इनकी बाइलाइन हैं. यहां यह बताना जरूरी होगा कि जब इंडियन एक्सप्रेस एक था तो रविवार के दिन का अखबार द संडे स्टैंडर्ड नाम से प्रकाशित होता था. गोयनका खानदान में बटवारे के बाद इस टाइटिल से चेन्नई वाले मनोज ने अखबार निकालने की कवायद शुरू की है. हालांकि बंटवारा इस तरह है कि इनमें आपस में कंपटीशन न हो. एक भाई दक्षिण भारत संभाले है तो दूसरा उत्तर भारत.













c.k.tiwari
April 1, 2011 at 10:27 am
Khabaro ko sharp agel dene ki jo kala hai vo Prabhu Chawla me vidhyaman hai. unki mehnat rang layegi, aur vikend news papaer bhi apna mukam hasil kar lega
meri subhkamnaye Prabhu ji ke sath hai
KALBHARO -GHAZIPUR
sushil Gangwar
April 1, 2011 at 11:19 am
Bhai prabhu ji Aaj tak chhodkar naye akhbaar ko shuru kar rahe ho .. lage raho munna bhai ..
http://www.sakshatkar.com
herendra pandey
April 1, 2011 at 2:08 pm
patrakarita ke liye samarpit prabhu ji ko bahut bahut subhkamna.
herendra pandey bhopal
BIJAY SINGH
April 1, 2011 at 4:36 pm
I MAY WISH GOOD LUCK BUT DO ANY THING WITH HONESTY DEAR PRABHU,DONT BE IN DOUBLE STANDARD.