बीते दिनों इलाहाबाद के एक मोहल्ले में स्थित मस्जिद में वेश्यालय चलाए जाने की खोजपरक रिपोर्ट डेली न्यूज एक्टीविस्ट अखबार ने प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद आक्रोशित लोगों ने मस्जिद में वेश्यालय चलाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी की और राष्ट्रीय सदभावना मिशन के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे। इस प्रदर्शन की खबर को इलाहाबाद के दो अखबारों अमर उजाला और दैनिक जागरण ने प्रकाशित नहीं किया। इससे आंदोलनकारी नाराज हुए तो इन अखबारों की प्रतियां फूंकने के लिए सड़क पर उतर आए।
सूत्रों के मुताबिक इन अखबारों के खिलाफ नारे लगाते हुए राष्ट्रीय एकता सदभावना मिशन के बैनर तले एकत्रित लोगों अमर उजाला और दैनिक जागरण की प्रतियां फूंकीं। इस घटना की मीडिया के लोगों के बीच खूब चर्चा है। सूत्रों के
मुताबिक इस आंदोलन के पीछे मीडिया के ही कुछ लोगों का हाथ बताया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि प्रदर्शन की खबर न छपने से ये लोग वाकई नाराज थे और अपना विरोध प्रकट करने के लिए यह रास्ता अपनाया।











