सुधीर मोहन ने अपनी नई पारी शीघ्र लांच होने वाले चैनल न्यूज एक्सप्रेस के साथ की है. उन्होंने डिस्ट्रीब्यूशन हेड के रूप में ज्वाइन किया है. इसके पहले वे आईपी टीवी से जुड़े हुए थे. सुधीर पिछले डेढ़ दशक से इस फील्ड में हैं. उन्होंने करियर की शुरुआत हरियाणा बेस्ड रीजनल चैनल से की थी. इसके अलावा वे केबल नेट, सब टीवी, सोनी टीवी समेत कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार प्रद्युम्न प्रकाश त्रिवेदी ने नैनो, पत्रिका रायपुर के सिटी चीफ के पद से इस्तीफा दे दिया है. खबर है कि वे अपनी नई पारी राष्ट्रीय हिंदी मेल के साथ शुरू कर रहे हैं. वे यहां स्पेशल करेस्पांडेंट के रूप में जुड़ने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफा पत्रिका, भोपाल से रायपुर तबादला किए जाने से नाराज होकर दिया है. प्रद्युम्न ने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रानिक मीडिया से की थी. वे सहारा समय, जनमत और इंडिया न्यूज को अपनी सेवाएं दीं. वे अमर उजाला तथा भास्कर समूह के डीबी स्टार से भी जुड़े रहे.












ashok gupta
April 8, 2011 at 5:07 am
क्या अन्ना हजारे भ्रस्टाचार खतम कर पाएंगे
क्या अन्ना हजारे भ्रस्टाचार खतम कर पाएंगे
आम जीवन में नैतिकता की स्थापना से ही भ्रष्टाचार समाप्त हो सकता है ;
नैतिकता के लिए धर्म की स्थापना चाहिए
पहेले काले धन की बेलगाम फैक्ट्रीयों रुकें
सरकारी लोगों द्वारा भ्रष्टाचार , देश के खिलाफ अपराध मन जाये.
अगर उनका गुजारा तनख्वाह से नहीं चलता तो वे कोई और कम करें
अभी तक की काली कमाई को माफी दे कर देश में मंगाया जाये
curroption is not only in govt. it is in every body’s mind.