Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

बिहार-झारखंड में ‘हिन्दुस्तान’ एक बार फिर से होगा री-लांच?

झारखंड में दैनिक भास्कर के पैठ बनाने, इस अखबार के बिहार से भी प्रकाशन संभावित होने और तेजी से उभरते प्रभात खबर की चुनौती को देखते हुए हिन्दुस्तान प्रबंधन ने हिन्दुस्तान को एक बार फिर से री-लांच करने का फैसला लिया है। यह खबर भरोसेमंद सूत्रों से मिली है। सूत्र बताते हैं कि बिहार और झारखंड में इसकी जोरशोर से तैयारियां चल रही है। पटना स्थित हिन्दुस्तान कार्यालय में पिछले एक सप्ताह से प्रशिक्षणों का दौर चल रहा है जबकि कुछ लागों को गुरुवार को विभिन्न जिलों में कार्यालय प्रभारियों और आपरेटरों को प्रशिक्षित करने को भेजा गया है।

प्रशिक्षण में शामिल सभी लोगों को यह सख्त हिदायत दी गई है कि ‘री-लांचिंग’ की खबर कहीं बाहर लीक न हो। सूत्र बताते हैं कि दैनिक भास्कर के पटना से प्रकाशन को लेकर सबसे ज्यादा बेचैनी हिन्दुस्तान को ही है। बताया जा रहा है कि भास्कर प्रबंधन के कुछ शीर्षस्थ लोग पिछले कई दिनों से पटना में थे और धनबाद से दैनिक भास्कर के प्रकाशन शुरू होने के कुछ माह बाद से ही इसका प्रकाशन पटना से भी शुरू हो जाएगा। अति विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि भास्कर प्रबंधन हिन्दुस्तान से इस्तीफा देने वाले कई लोगों से संपर्क में है। ऐसे लागों में कई वरीय पत्रकार और मैनेजमेंट साइड के लोग भी शामिल हैं। सूत्र बताते हैं 15-20 दिनों के अंदर ही हिन्दुस्तान को एक बार फिर से री-लांच कर दिया जाएगा। हिन्दुस्तान की यह री-लांचिंग सिर्फ बिहार-झारखंड में ही होगी या पूरे देश में, इसका पता अभी नहीं चल सका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. AMAREET

    April 7, 2011 at 4:38 pm

    चलिये कम से कम 10 रुपए खबर मिलने वालो एरिया रिपोर्टों का दिन बदलने का सन्केत तो मिला | हिन्दुस्तन को भि डराने वाला कोइ तो है यहि दर एरिया रिपोर्टों को फ़ायदा पहुचयेगा |

  2. Rohit

    April 7, 2011 at 7:29 pm

    i would lyk 2 be part of Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...