Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

किशोर मालवीय ने वीओआई में किए कई बदलाव

वीओआई के ग्रुप एडीटर किशोर मालवीय ने नई पारी की शुरुआत करने के साथ ही कई बदलावों को अंजाम दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहला बड़ा काम उन्होंने टीम का मनोबल बनाए रखने के लिए किया है। किशोर ने वीओआईकर्मियों की लंबे समय से रुकी सेलरी उन्हें दिलाने के लिए प्रबंधन से कई दौर की बातचीत की और उन्हें समझाने में कामयाब रहे। जानकारी के मुताबिक वीओआईकर्मियों के खाते में सेलरी भेजी जा चुकी है। बताया जाता है कि एक दो दिनों में स्ट्रिंगरों को भी उनकी सेलरी दे दी जाएगी। दूसरा बड़ा बदलाव वीओआई के आंतरिक ढांचे में कामकाज का है। लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए वीओआई के न्यूज चैनलों के प्रभारियों के कार्य दायित्व में फेरबदल किया गया है। सूत्रों के अनुसार वीओआई न्यूज चैनलों के लिए तीन श्रेणियां बनाई गई हैं।

पहली श्रेणी में वीओआई, दिल्ली-एनसीआर और पंजाब, हिमाचल व हरियाणा के न्यूज चैनल हैं। इन चैनलों का प्रभारी निशांत चतुर्वेदी और प्रदीप शर्मा को बनाया गया है। दूसरे श्रेणी में मध्य प्रदेश – छत्तीसगढ़ और राजस्थान के न्यूज चैनल हैं। इनका प्रभारी अतुल अग्रवाल और अखलाक को बनाया गया है। तीसरे श्रेणी में यूपी – उत्तराखंड और बिहार-झारखंड के न्यूज चैनल हैं। इन चैनलों का प्रभारी अगस्त्य अरुणांचल और सर्वेश तिवारी को बनाया गया है। आदेश के मुताबिक प्रत्येक श्रेणी के चैनल दो-दो प्रभारियों के संयुक्त देखरेख में चलेंगे। पहला प्रभारी सुबह के वक्त आएंगे जबकि दूसरे प्रभारी शाम के वक्त। आदेश के मुताबिक कापी के लिए अब अलग से कोई डेस्क नहीं होगी। हर चैनल अपनी कापी को खुद हैंडल करेगा। जितने कापी एडीटर हैं, उन्हें चैनल के बीच अलग-अलग विभक्त कर दिया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी के चैनल हेड को दो बैंड एडीटर दिए जाएंगे। एक अन्य बदलाव के तहत जयंत अवस्थी की निगरानी में चुनाव डेस्क बनाने की घोषणा की गई है। जयंत चुनाव डेस्क के साथ-साथ स्पेशल कार्यक्रम भी देखते रहेंगे।

इन सभी बदलावों के बीच वीओआईकर्मियों के लिए सबसे बड़ी खबर तो यही है कि उन्हें उनकी सेलरी मिल गई। प्रबंधन के इस कदम से पूरे स्टाफ में हर्ष का माहौल बन गया है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...