: रामेश्वर पाण्डेय को पूरे यूपी का हेड बनाया गया : संतशरण को मध्य-पूर्व यूपी की कमान : लखनऊ से कई सूचनाएं हैं. दैनिक जागरण प्रबंधन ने रामेश्वर पांडेय को पूरे यूपी का हेड बना दिया है. अभी तक वे मध्य-पूर्व यूपी के हेड हुआ करते थे. यह काम अब संत शरण अवस्थी को दिया गया है. मध्य-पूर्व यूपी में जागरण की कुल पांच यूनिटें हैं. कानपुर, लखनऊ, बनारस, गोरखपुर और इलाहाबाद. खबर है कि अभी तक लखनऊ से आपरेट कर रही मध्य-पूर्व डेस्क को कानपुर भेज दिया गया है.
संत शरण कानपुर में ही बैठेंगे और मध्य-पूर्व यूपी डेस्क के हेड होंगे. लखनऊ से राजू मिश्र, रामप्रकाश त्रिपाठी, धर्मेंद्र पाण्डे आदि को कानपुर भेजा गया है. इनकी रिपोर्टिंग संत शरण को रहेगी और संत शरण की रिपोर्टिंग रामेश्वर पांडेय को होगी. पूर्व व मध्य डेस्क के इंचार्ज अभी तक राजू मिश्रा हुआ करते थे. देखना है कि वे कानपुर में शिफ्ट की गई पूर्व व मध्य यूपी डेस्क के इंचार्ज बनाए रखे जाते हैं या किसी और को यह जिम्मेदारी दी जाती है. वेस्ट यूपी डेस्क के हेड पहले की तरह विजय त्रिपाठी बने रहेंगे. विजय त्रिपाठी की रिपोर्टिंग भी रामेश्वर पांडेय को रहेगी. वेस्ट यूपी डेस्क के इंचार्ज इन दिनों मनोज झा हैं.












rajeev
April 10, 2011 at 9:13 am
ohhhooooo